
Imran Masood Vande Mataram Controversy : नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी की ओर से पूरा 'वंदे मातरम्' गाने से रोकने पर विवाद के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वे 'वंदे मातरम्' नहीं गाएंगे। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मैं कहीं तक (वंदे मातरम्) नहीं गाता था और आगे भी कहीं तक नहीं गाऊंगा। बस खड़ा हो जाऊंगा। मैं बिल्कुल भी नहीं गाऊंगा। मेरा संवैधानिक अधिकार है। मैं अपने धर्म का पालन करूंगा।
सोनिया गांधी के 'वंदे मातरम्' को पूरा गाने से रोकने की कोशिश पर भाजपा के हमलों को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि आपको (भाजपा) को 'वंदे मातरम' का प्रेम हो रहा है, तो करो। हमें क्या फर्क पड़ता है? हमें जितना गाना है, उतना ही गाना है। हम वही करेंगे।
दरअसल, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में 'वंदे मातरम्' के गायन के बीच कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी पास खड़े मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं से बातचीत करते हुए नजर आईं। भाजपा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने पूरा राष्ट्रीय गीत के गायन को रोकने की कोशिश की। पार्टी ने सोनिया गांधी पर राष्ट्रीय गीत के अपमान का भी आरोप लगाया।
केरलम में भी अधूरा राष्ट्रीय गीत गाए जाने पर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि पहले 'वंदे मातरम्' का पूरा इतिहास पढ़ लें। उसके बाद मुझे बात कीजिएगा। ये कहां से आया था, किस तरह लिखा गया था और क्यों लिखा गया था, पूरा पढ़ लीजिए। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि लोगों में गलत नैरेटिव बनाया जा रहा है। ये बिल्कुल ठीक नहीं है। आप मजबूर नहीं कर सकते हैं।
इसी बीच, इमरान मसूद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एनटीए को लेकर उठाए गए सवालों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सवाल वाजिब हैं। इसी से देश के नौजवान परेशान हैं।" इससे पहले, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एनटीए गलती करती है, लेकिन इसकी सजा छात्रों को भुगतनी पड़ती है।