राष्ट्रीय

सावधान! देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना केस, इन 14 जिलों में खतरा सबसे ज्यादा

एक बार फिर जानलेवा कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में 14 राज्य ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा हैं। 12 से 18 मार्च के बीच किए गए आंकड़ों के अध्ययन अनुसार, 34 जिलों में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 5 से 10 फीसदी के बीच है।
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2023, 9:38 AM IST
Corona positivity rate
Corona positivity rate

देश में एक बार फिर महामारी कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना वायरस को लेकर सरकार की ओर से स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट कर दिया गया है। H3N2 इन्फ्लूएंजा के साथ-साथ कोरोना का जोखिम तेजी से बढ़ा है। बीते कुछ दिनों में कई राज्यों ने मामलों में वृद्धि की जानकारी दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार देश के 14 राज्यों में कोरोना के मामले में तेजी से बढ़ रहे है, यहां पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से ज्यादा दर्ज की गई है। संक्रमण की नई लहर को काबू में रखने के लिए कई तरह के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।


कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पिछले हफ्ते महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना को लेटर लिख तत्काल प्रभाव से उपायों को लागू करने को कहा था। विशेषज्ञों ने कोरोना के मामलों में हालिया बढ़ोतरी के लिए एक्सबीबी1.16 वेरिएंट को जिम्मेदार ठहराया है।


एक रिपोर्ट में 12 से 18 मार्च के बीच के आंकड़ों के अनुसार, देश के 34 जिलों में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 5 से 10 फीसदी के बीच है। आपको यह जानकार हैरानी होग कि 14 मार्च तक कोविड़—19 के बढ़ते मामलों की संख्या केवल 15 थी। इन आंकड़ों से पता चलता है कि कोरोना कितनी तेजी से फैल रहा है। चार दिनों के अंदर 20 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट में इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Corona virus: केंद्र ने 6 राज्यों को जारी किया अलर्ट, शोधकर्ताओं ने किया बड़ा खुलासा


— गोवा
— गुजरात
— हिमाचल प्रदेश
— हरियाणा
— केरल
— मध्य प्रदेश
— राजस्थान
— तमिलनाडु

यह भी पढ़ें- कोरोनावायरस संक्रमण में आई तेजी, एक दिन में मिले 841 नए केस

दिल्ली
— दक्षिण
— उत्तर-पूर्व
— पूर्व

महाराष्ट्र
— औरंगाबाद
— कोल्हापुर
— पुणे
— अहमदनगर
— सांगली नासिक
— अकोला और सोलापुर

कर्नाटक
— बेंगलुरु अर्बन
— मैसूरु
— शिवमोग्गा


कोविड-19 नेशनल टास्क फोर्स द्वारा जारी संशोधित दिशानिर्देशों में कहा गया है, हल्के रोग के दौरान कॉर्टिको स्टेरॉयड की सिफारिश नहीं की जाती है। तेजी से बढ़ रहे मध्यम या गंभीर बीमारी वाले लोगों के लिए आग्रह किया गया है, गंभीर बीमारी या आईसीयू में भर्ती होने के 24-48 घंटों के भीतर टोसिलिजुमैब Tocilizumab पर विचार करें। दिशा-निर्देशों में आधिकारिक विज्ञप्ति में हल्के लक्षणों वाले मरीजों के मामले में आग्रह किया गया है।
— शारीरिक दूरी
— इनडोर मास्क का उपयोग
— हाथों की स्वच्छता
— रोगसूचक प्रबंधन (हाइड्रेशन, एंटी-पायरेटिक्स एंटीट्यूसिव)
— तापमान और ऑक्सीजन की निगरानी

Published on:
Also Read
View All
Rural Inflation in India: आधी कमाई रसोई में, जेब खाली और कर्ज भारी! ग्रामीण भारत की बदहाली पर जयराम रमेश ने मोदी सरकार को घेरा

वोटर ID से मिलेगी सरकारी योजनाओं की सुविधा? राहुल गांधी ने बताया ‘वोट चोरी’ का नया तरीका, लगाए गंभीर आरोप

नेशनल कॉन्फ्रेंस में फूट की खबरों पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बोले- पार्टी को तोड़ने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी का इस्तीफा किया मंजूर, श्रीनगर सीट हुई खाली

पत्नी कहती थी ‘निकम्मा आदमी’, 20 साल से झेल रहा था मानसिक प्रताड़ना, बेंगलुरु में 7 हत्याओं के आरोपी ने बताई वजह