राष्ट्रीय

Independence Day 2021: बिहारवासियों को CM नीतीश का तोहफा, की 9 बड़ी घोषणाएं

Independence Day 2021: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया और तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने बिहारवासियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं करते हुए तोहफा भी दिया।

2 min read
Aug 15, 2021
Independence Day 2021: Bihar CM Nitish Kumar Made Big 9 Announcements

पटना। पूरे देश में आजादी की 75वीं (75 Independence Day 2021) वर्षगांढ हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले के प्राचीर से आठवीं बार देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं भी की।

वहीं, अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी तिरंगा लहराया और अपने-अपने राज्यों के नागरिकों के लिए कुछ घोषणाएं की। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया और तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने बिहारवासियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं करते हुए तोहफा भी दिया।

CM नीतीश कुमार ने बिहारवासियों के लिए की ये 9 बड़ी घोषणाएं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के नागरिकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। आइए जानते हैं बिहारवासियों के लिए सीएम नीतीश कुमार की ओर से की गई 9 बड़ी घोषणाओं के बारे में..

1-) सबौर के अधीन तीन कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। पहला- सबौर में कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (College ofAgricultural Biotechnology), दूसरा- भोजपुर में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय (College of Agricultural Engineering) और तीसरा- राजधानी पटना में कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय (College of Agri - Business Management)।

2-) सभी कृषि बाजार समितियों का जीर्णोद्वार एवं विकास चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इन समितियों के जरिए अनाज, फल-सब्जी एवं मछली की अलग-अलग बाजार व्यवस्था, रटोरेज की सुविधा आदि कार्य कराए जाएंगे। इस पर लगभग 2700 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

3-) ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Department of Environment, Forest and climate change) की ओर से कार्य किए जाएंगे। इसके लिए ईको-टूरिज्म विंग की स्थापना की जाएगी।

4-) अगले 4 साल में राज्य के सभी गांवों को दुग्ध सहकारी समितियां (Milk Cooperative Societies) से आच्छादित किया जाएगा। सबसे बड़ी बात कि बनने वाली 40 फीसदी समितियां महिला दुग्ध समितियों की होंगी।

5-) सुधा डेयरी के उत्पादों को अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी विस्तारीकरण किया जाएगा। अगले 4 सालों में सभी नगर निकाय एवं प्रखंड स्तर तक सुधा डेयरी के उत्पादों के लिए बिक्री केंद्र खोले जाएंगे।

6-) सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत आनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति तथा अति पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों को प्रोत्साहन देने के लिए BPSC तथा UPSC की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु क्रमश: 50 हजार रूपये एवं एक लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

7-) पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति हेतु अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति एवं अन्य पिछडे वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए परिवारिक आय की सीमा बढ़ाकर 3 लाख रूपये किया जाएगा।

8-) स्कूली शिक्षा के विकास एवं गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रारंभिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक का संवर्ग और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक संवर्ग का गठन किया जाएगा। इसके अलावा, प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से जाएगी।

9-) केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पेंशनधारियों को 01 जुलाई 2021 से मंहगाई भत्ता की दर 11 प्रतिशत बढ़ाते हुए 28 प्रतिशत दिया जाएगा।

Updated on:
15 Aug 2021 10:18 pm
Published on:
15 Aug 2021 07:18 pm
Also Read
View All