राष्ट्रीय

Independence Day 2021: लाल किले से पीएम मोदी ने दिए अब तक 8 भाषण, जानिए कब-कितनी देर बोले

Independence Day 2021 लाल किले से पीएम मोदी ने इस वर्ष दिया तीसरा सबसे लंबा भाषण, वर्ष 2016 में था उनकी सबसे बड़ी स्पीच

2 min read
Aug 15, 2021
Independence Day 2021

नई दिल्ली। देशभर में स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day 2021 ) की 75वीं वर्षगांठ ( 75th Independence Day Of India )का जश्न मनाया जा रहा है। देश के आजादी इस 75वीं वर्षगांठ को 'अमृत महोत्सव' के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी दिवस के इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार आठवीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने आज अपने प्रधानमंत्री पद के दोनों कार्यकाल को मिलाकर 8वीं बार भाषण दिया। वर्ष से 2014 पीएम मोदी लगातार लाल किले से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। हर बार उनके भाषण में देश के विकास की झलक दिखाई देती है।

बता दें कि ये रिवाज है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल प्रधानमंत्री लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं। जानते हैं पीएम मोदी ने अपने अब तक आठ भाषणों को कितनी देर भाषण दिया।

तीसरा सबसे लंबा भाषण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम संबोधन के अपने ही रिकॉर्ड को कई बार तोड़ा है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ ( 75th Independence Day Of India ) पर पीएम मोदी ने तीसरा सबसे लंबा भाषण दिया है।

पीएम मोदी ने इस वर्ष 88 मिनट का भाषण दिया है। जो अब तक के उनके भाषणों में तीसरा सबसे लंबी अवधि का भाषण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पहले कार्यकाल के तीसरे वर्ष यानी 2016 में सबसे लंबा भाषण दिया है। इस दौरान भाषण की अवधि 94 मिनट थी।








ये है पीएम मोदी के अब तक के भाषणों की अवधि




































वर्ष भाषण की अवधि
201465 मिनट
201588 मिनट
201694 मिनट
201756 मिनट
201883 मिनट

2019


92 मिनट

2020


86 मिनट

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) के सबसे लंबे भाषण ( 2016) से पहले ये रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ( Jawahar Lal Nehru ) के नाम था, जो उन्होंने देश की आजादी के वक्त पहली बार दिया था। वर्ष 2015 तक उनका यही रिकॉर्ड कायम था।

Published on:
15 Aug 2021 12:05 pm
Also Read
View All