
नई दिल्ली. चीन, जापान और अमेरिका में कोरोनावायरस का हाहाकार मचा हुआ है। भारत में कोविड-19 केसों को लेकर रविवार के मुकाबले सोमवार को कुछ राहत है। देश में सोमवार को आई कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में बीते 24 घंटों में 196 नए कोरोनावायरस मामले सामने आए हैं। 25 दिसम्बर को देश में कोरोनावायरस के 227 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सक्रिय मामले बढ़े हैं। सक्रिय मामले मामूली बढ़कर 3,428 हो गए हैं। भारत में कोरोनावायरस की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ बैठक करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 की स्थिति के बारे में आईएमडी के डाक्टरों से चर्चा करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री देश में कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य चिकित्सा तैयारी की भी समीक्षा करेंगे।
25 दिसम्बर को 227 कोरोनावायरस केस मिले
देश में 25 दिसम्बर को कोरोनावायरस के 227 केस सामने आए थे। 24 दिसम्बर को कोरोनावायरस संक्रमण के 201 नए मामले दर्ज हुए। करीब 183 कोरोना संक्रमित पीड़ित होकर घर लौटे गए हैं। शुक्रवार 23 दिसम्बर को 163 ताजा कोविड मामले मिले, जिसमें नौ कोविड संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो गई थी। भारत में गुरुवार 185 नए मामले सामने आए हैं। 20 दिसंबर देश में 112 नए मामले सामने आए। 19 दिसंबर 135 नए मामले सामने आए थे, जबकि 18 दिसंबर को 176 नए मामले मिले थे, जबकि 1 नवंबर को 1,046 नए मामले सामने आए थे।
27 दिसंबर को राज्य करेंगे कोविड-19 मॉक ड्रिल
केंद्र ने राज्यों से कोरोनावायरस मामलों में वैश्विक वृद्धि के मद्देनजर मंगलवार से स्वास्थ्य सुविधाओं पर मॉक ड्रिल करने को कहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, सभी राज्य मंगलवार 27 दिसंबर को कोविड-19 के लिए अपनी तैयारी की स्थिति का विश्लेषण करने के लिए मॉक ड्रिल करेंगे।