
चीन, जापान में BF.7 के कहर के बीच बीते 24 घंटे में भारत में कोरोनावायरस के केसों में इजाफा, जानें आज के आंकड़ें
Coronavirus Updates चीन, जापान सहित 91 देशों में में कोरोनावायरस के BF.7 वैरिएंट ने कहर बरपा रखा है। Omicron BF.7 के इस कहर को देख कर भारत सरकार ने अपने प्रशासन को मुस्तैद कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना के बढ़ते केसों पर नजर रखें हुए है। भारत सरकार ने कोरोनावायरस को लेकर कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसमें मास्क को जरूरी बताया है। इस बीच आज रविवार को क्रिसमस के मौके पर जारी बीते 24 घंटे की कोरोनावायरस की जांच रिपोर्ट में शनिवार के मुकाबले 25 दिसम्बर को नए कोरोना केसों में इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटों में भारत में कोरोनावायरस के 227 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव मामलों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,424 हो गई है।
एक्टिव केसों में हुआ इजाफा
कोरोना मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद अब एक्टिव केसों में भी तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में देश में एक्टिव केसों में 27 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
24 दिसम्बर को नौ कोविड संक्रमित मरीजों की हुई मृत्यु
भारत में 24 दिसम्बर को कोरोनावायरस संक्रमण के 201 नए मामले दर्ज हुए हैं। करीब 183 कोरोना संक्रमित पीड़ित होकर घर लौटे गए हैं। शुक्रवार को 163 ताजा कोविड मामले सामने आए हैं और नौ कोविड संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो गई। भारत में गुरुवार 185 नए मामले सामने आए हैं। 20 दिसंबर देश में 112 नए मामले सामने आए। 19 दिसंबर 135 नए मामले सामने आए थे, जबकि 18 दिसंबर को 176 नए मामले मिले थे, जबकि 1 नवंबर को 1,046 नए मामले सामने आए थे।
BF.7 को लेकर भारत अलर्ट
वैसे भारत में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के पांच केस मिले थे। गुजरात और ओडिशा में वैरिएंट BF.7 मामले मिले थे। इसके बाद भारत सरकार काफी अलर्ट मोड में दिख रही है। मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि भारत में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।
Updated on:
25 Dec 2022, 11:20 AM IST
Published on:
25 Dec 2022, 11:19 AM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.