राष्ट्रीय

Congress Rally: ’12 साल बाद भी 1984 दंगा पीड़ितों को न्याय नहीं, महारैली पर ही याद आया सिखों का अपमान’, राजा वड़िंग ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली के दौरान कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार पर निशाना साधा। वहीं, 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने बीजेपी से सवाल किया कि 12 साल सत्ता में रहने के बावजूद पीड़ितों को न्याय क्यों नहीं मिला?
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2026, 1:01 PM IST
Amarinder Singh Raja Warring
कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बीजेपी पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Congress Rally: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली हो रही है। इस रैली की तारीख को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी इसे सिखों का अपमान बता रही है। वहीं अब कांग्रेस की तरफ से इस पर पलटवार किया गया है। कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पिछले 12 साल से आपकी सरकार सत्ता में है, फिर भी पीड़ितों को न्याय क्यों नहीं मिला?

मोदी सरकार और सीईसी पर साधा निशाना

इंडिया गठबंधन की रैली में कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मोदी सरकार और सीईसी ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मोदी सरकार बचाने में लगी हुई है। 

उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने देश के साथ विश्वासघात किया है और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की है। संविधान के प्रति भी उन्होंने अनादर दिखाया है। आज की यह रैली उन्हीं के खिलाफ है।

कांग्रेस सांसद राजा वड़िंग ने सिख समुदाय के प्रति कांग्रेस के रुख का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सिखों का सम्मान किया है। राहुल गांधी के मन में सिख समुदाय के लिए गहरा स्नेह और सम्मान है।

1984 के दंगों का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरा

इस दौरान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना थी और वे इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हालांकि, उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 12 साल से आपकी सरकार सत्ता में है, फिर भी पीड़ितों को न्याय क्यों नहीं मिला?

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की महारैली के दौरान ही सरकार को अचानक सिखों के अपमान और 1984 के दंगों की याद आने लगी है। वड़िंग ने कहा कि सरकार को पहले यह बताना चाहिए कि इतने वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाए गए।

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर राजनीतिक मुद्दों से ध्यान भटकाने और संवैधानिक संस्थाओं के कामकाज को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

Updated on:
1 Nov 2026, 1:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रामलीला मैदान की रैली के बाद केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शाह को जनता ने दिया साफ संदेश

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

INDIA Bloc Rally: ‘पूरे देश को जम्मू-कश्मीर बनाने की कोशिश’, महबूबा मुफ्ती ने विपक्ष की रैली में ऐसा क्यों कहा?

मुंबई लिफ्ट हादसे में 11 साल के मासूम की मौत, 3 महीने बाद सोसायटी के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पर FIR

रामलीला मैदान की महारैली में गरजे राहुल गांधी: बोले- हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे, ज्ञानेश कुमार पर होगी कार्रवाई