India Alliance: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। लेकिन अलग-अलग राज्यों की परिस्थितियों के हिसाब से जो दल हैं कांग्रेस हो या क्षेत्रीय दल हो वो निर्णय लेते हैं कि हमें इकट्ठे लड़ना है या अलग-अलग होकर लड़ना है।
India Alliance: दिल्ली विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के दो दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे है। दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को इंडिया गठबंधन के सपा, टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) ने समर्थन दिया है। इंडिया गठबंधन को लेकर अब पार्टियों के नेताओं की भी बयानबाजी शुरू हो गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव तक के लिए था। राजद नेता की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने भी स्वीकार कर लिया है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव तक के लिए ही था।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर था। लेकिन अलग-अलग राज्यों की परिस्थितियों के हिसाब से जो दल हैं कांग्रेस हो या क्षेत्रीय दल हो वो निर्णय लेते हैं कि हमें इकट्ठे लड़ना है या अलग-अलग होकर लड़ना है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी इंडिया गठबंधन को लेकर बुधवार को कहा कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक के लिए था और चुनाव के बाद से ही ये खत्म हो चुका है।
जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने इंडिया गठबंधन को खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था तो इसे खत्म कर देना चाहिए। इंडिया अलायंस के पास ना कोई एजेंडा है और ना ही लीडरशिप। वहीं उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इसकी कोई बैठक भी नहीं हुई है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आप पर साधा निशाना, देखें वीडियो...
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। दोनों ही पार्टी एक-दूसरे पर निशाना साध रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में आप और कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ा था, हालांकि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिली थी। इसके बाद हरियाणा चुनाव में भी आप पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर खबरें आई थी। वहीं हरियाणा में दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बन पाई थी और कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा। हरियाणा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।
बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े हुए थे। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इंडिया अलायंस के खराब प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद सीएम ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने की भी इच्छा जताई। ममता की इच्छा का इंडिया गठबंधन में शामिल कई दलों ने समर्थन भी किया। समर्थन करने वालों में अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे। बता दें कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी पार्टियों ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया था। लेकिन इंडिया अलायंस को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।