अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 15 दिसंबर से 7 जनवरी तक 22 दिनों में 5,500 आवेदन वोट रद्द करने के लिए आए हैं। ये आवेदन फर्जी हैं। जब अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया तो जिन लोगों के नाम पर वोट रद्द करने के आवेदन दिए गए थे, उन्हें बुलाया गया। उन्होंने कहा कि उनके नाम पर फर्जी आवेदन दिए गए हैं। बहुत बड़ा घोटाला चल रहा है। पिछले पंद्रह दिनों में नए वोट के लिए 13,000 आवेदन आए हैं। दूसरे राज्यों से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनाए जा रहे हैं।