Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान हो गया है। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को अखिलेश यादव की सपा और ममता बनर्जी की टीएमसी ने समर्थन किया है। इसी बीच बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। बीजेपी नेता ने कहा कि इंडिया गठबंधन टूट चुका है। पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कहा था कि यह असफल राजनीतिक गठबंधन है, इसका टूटना तय है। जो आपस में लड़ते है उसका जनता समर्थन नहीं करती। हरियाणा में गठबंधन नहीं हुआ आपस में लड़े, जनता ने इन्हें विपक्ष में बैठा दिया। महाराष्ट्र में एक-दूसरे को आंख दिखा रहे थे, वहां भी विपक्ष में बैठे है। यूपी में सपा और कांग्रेस एक-दूसरे को आंख दिखा रहे थे, वहां पर सपा विपक्ष में हैं।