दिल्ली चुनाव में कांग्रेस पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है, जबकि दिल्ली में लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ा था। लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन नहीं हो पाया। दोनों ही दल विधानसभा चुनाव अकेले-अकेले अपने दम पर लड़ रही हैं। दिल्ली चुनाव 2025 में अब आप पार्टी को टीएमसी और सपा का साथ मिल गया है। हालांकि इससे पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की गठबंधन की खबरें सामने आई थी, लेकिन दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बनी थी। इसके बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले ही उतरी थी। वहीं अजय राय ने कहा कि केजरीवाल ने लोगों को ठगने का काम किया है, देखें वीडियो