राष्ट्रीय

चीन से ताकत का फासला घटा रहा भारत, एशिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में PM मोदी दूसरे नंबर पर, BJP ने रिपोर्ट का दिया हवाला

Xi Jinping: लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स 2026 रिपोर्ट में भारत की ताकत और प्रभाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चीन के साथ शक्ति का अंतर आठ साल में सबसे कम हुआ है। वहीं, PM मोदी क्षेत्रीय नेतृत्व में शी जिनपिंग के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 5:20 PM IST
pm narendra modi
पीएम नरेंद्र मोदी (पत्रिका फाइल फोटो)

PM Narendra Modi: ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की 'एशिया पावर इंडेक्स 2026' रिपोर्ट के अनुसार, भारत और चीन के बीच शक्ति का अंतर पिछले आठ साल में सबसे कम हो गया है। भारत 40.5 अंकों के साथ एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बना हुआ है। वहीं, क्षेत्रीय नेतृत्व के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद दूसरा सबसे प्रभावशाली नेता माना गया है। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए भारत की बढ़ती ताकत को रेखांकित किया।

एशिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बना भारत

लोवी इंस्टीट्यूट की 'एशिया पावर इंडेक्स 2026' रिपोर्ट के अनुसार, भारत अमेरिका और चीन के बाद एशिया-प्रशांत क्षेत्र की तीसरी सबसे शक्तिशाली ताकत बना हुआ है। भारत का कुल शक्ति स्कोर 0.5 अंक बढ़कर 40.5 हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने आर्थिक चुनौतियों और घरेलू मुश्किलों के बावजूद एक प्रमुख एशियाई शक्ति के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। 2018 में इस इंडेक्स की शुरुआत के बाद पहली बार भारत और चीन के कुल शक्ति स्कोर के बीच का अंतर इतना कम हुआ है।

हालांकि, चीन की कुल ताकत अब भी भारत से करीब 80 प्रतिशत अधिक है। यानी दोनों देशों के बीच अंतर कम हुआ है, लेकिन चीन अभी भी काफी आगे है।

मोदी बने दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता

रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व को लेकर एशिया पावर इंडेक्स 2026 में उन्हें शी जिनपिंग के बाद दूसरा सबसे प्रभावशाली नेता बताया गया है। पूर्व भारतीय राजनयिक और कौटिल्य स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी के डीन सैयद अकबरुद्दीन ने भी इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X पर लिखा, 'एशिया में भारत का प्रभाव बढ़ रहा है। लोवी इंस्टीट्यूट के 2026 एशिया पावर इंडेक्स में शीर्ष दस देशों की सूची में, भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसकी रैंकिंग में ऊपर की ओर सुधार देखा गया है।'

रविशंकर प्रसाद ने भी रिपोर्ट का किया जिक्र

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया के स्वतंत्र थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट ने अपनी रिपोर्ट 'एशिया पावर इंडेक्स 2026' में 131 संकेतकों के आधार पर एशिया के 27 देशों का अध्ययन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत 40.5 अंक के साथ एशिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है। भारत का यह स्कोर 2018 के मुकाबले बेहतर है। रिपोर्ट में भारत के राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव में बढ़ोतरी की बात कही गई है। साथ ही, भविष्य की आर्थिक संभावनाओं और निवेश के लिहाज से 'भविष्य के संसाधनों' श्रेणी में भारत का स्कोर बढ़कर 56.2 हो गया है।

Updated on:
23 Nov 2026, 5:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी समारोह में हुआ विवाद, फिर बीच रास्ते में रोककर की हत्या; कजाकिस्तान भागा आरोपी, CBI भारत लेकर आई

पश्चिम बंगाल में बेरोजगारों को जनवरी 2027 से मिलेगा भत्ता, ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने 2,000 रुपये

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, सिर्फ बीएस-6 वाहनों को मिले इजाजत

महाराष्ट्र की सियासत में फिर उठा सूरत कांड, कैलाश पाटिल बोले- लौटने वाला अकेला विधायक मैं था, किसका होने वाला था ‘राम नाम सत्य’?

‘राहुल गांधी भारत-विरोधी ताकतों के हाथों में खेल रहे’, रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता के विदेश में दिए बयानों पर उठाए सवाल