राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने Pak PM शाहबाज शरीफ को दी बधाई, कश्मीर राग पर दिया जवाब

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को बधाई दी। इसके साथ ही स्पष्ट किया कि भारत शांति चाहता है पर आतंक के तर्ज पर नहीं। पीएम मोदी ने पाकिस्तान के कश्मीर राग का जवाब सख्त लहजे में दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Apr 2022, 7:22 AM IST
India desires peace, PM Modi congratulate message to Shehbaz Sharif
India desires peace, PM Modi congratulate message to Shehbaz Sharif

सोमवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को बधाई संदेश दिया। इस संदेश में उन्होंने पाकिस्तान के कश्मीर राग का भी जवाब दिया है और कहा है कि भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है। पीएम मोदी ने ये ट्वीट कर बधाई संदेश दिया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "एच. ई. मियां मुहम्मद शाहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई। भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है, ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई और समृद्धि सुनिश्चित कर सकें।"

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री को बधाई संदेश देते हुए आतंक और शांति का उल्लेख कर स्पष्ट संदेश दिया है कि दोनों एक साथ संभव नहीं। ये उल्लेख पीएम मोदी ने शाहबाज शरीफ के कश्मीर राग के बाद ही किया है।

दरअसल, पीएम पद की शपथ लेने से पूर्व शाहबाज शरीफ ने कश्मीर का राग अलापा था। उन्होंने कहा था कि वो भारत के साथ शांति स्थापित करना चाहते हैं परंतु कश्मीर के मुद्दे के हल किये बिना ये संभव नहीं। इसके अलावा शाहबाज ने आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान द्वारा कोई कदम न उठाए जाने पर अफसोस भी जाहिर किया है।

बता दें कि शाहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के 23 वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। उन्हें ये शपथ सीनेटर के चेयरमेन ने दिलाई है। शाहबाज ने पीएम के लिए चुने जाने के बाद तुरंत कश्मीर का मूदड़ उठाया था।

यह भी पढ़े - Shehbaz Sharif ने नए प्रधानमंत्री के रूप में ली शपथ

Updated on:
12 Apr 2022, 7:22 AM IST
Published on:
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा से एक और महिला गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी हिरासत में

राहुल गांधी और गांधी परिवार के विदेश संबंधों पर सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी तकरार

महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान

राहुल गांधी को CM देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, जब दादी संविधान नहीं बदल पाईं तो आप क्या कर लेंगे?