
Shehbaz Sharif, Pakistan Opposition Leader, Elected New PM
Swearing-in ceremony of Shehbaz Sharif: आज पाकिस्तान को उसका नया प्रधानमंत्री मिल गया है। प्रधानमंत्री पद की रेस में शाहबाज शरीफ सबसे आगे रहे और अब उन्हें पाकिस्तान के नए PM के रूप में चुन लिया गया है। उन्होंने पाकिस्तान के नए पीएम के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है। सीनेट के चेयरमेन ने उन्हें शपथ दिलाई। शाहबाज पाकिस्तान के 23 वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। पाकिस्तान में नए पीएम के लिए वोटिंग में शहबाज ने कुरैशी को 174 वोटों से मात दी है। शाहबाज शरीफ ने शपथ लेने से पहले ही फिर से कश्मीर का राग आलापा है। उन्होंने कहा, हम हर मंच से कश्मीरी का मुद्दा उठाएंगे और कूटनीतिक कोशिश करेंगे, उन्हें कूटनीतिक समर्थन देंगे, उन्हें नैतिक समर्थन देंगे।
शाहबाज शरीफ ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए आगे आयें ताकि दोनों देश गरीबी, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ध्यान लगा सकें।
शपथ ग्रहण से पूर्व छुट्टी पर गए राष्ट्रपति आरिफ अल्वी
पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह रात 8 बजे शपथ ग्रहण करने वाले थे, परंतु राष्ट्रपति आरिफ अल्वी छुट्टी पर चले गए हैं। दरअसल, पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद डॉक्टर ने उनके स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें आराम करने की सलाह दी।
नैशनल असेंबली में हंगामा
PM चुनने के लिए जारी सेशन में पाकिस्तान की नैशनल असेंबली में हंगामा देखने को मिला। इमरान खान की पार्टी के कई बड़े नेताओं ने शरीफ को पीएम बनाए जाने का विरोध किया। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और PTI नेता शाह महमूद कुरैशी ने संसद में कहा कि पाकिस्तान के पास दो रास्ते हैं, पहला गुलामी और दूसरा संप्रभुता। कुरैशी ने कहा कि जिस संयुक्त विपक्ष को प्रधानमंत्री चेहरे के रूप में चुना जा रहा है उसकी विचारधारा कभी समान नहीं थी।
PTI ने PM चुनाव का किया बहिष्कार
शाह महमूद कुरैशी यही नहीं रुके। उन्होंने नैशनल असेंबली में कहा कि PTI सांसद इस्तीफा देंगे और पाकिस्तान के नए पीएम के चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद कुरैशी ने इस्तीफा दे दिया जिससे शाहबाज शरीफ का नया प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, पूरी PTI पार्टी ने इस चुनाव का बहिष्कार कर दिया है।
शाहबाज के सामने स्थिति को नियंत्रित करने की चुनौती
बता दें कि आज लाहौर के लिबर्टी चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता से बेदखल किए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में पीटीआई समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। फैसलाबाद, मुल्तान, गुजरांवाला, वेहारी, झेलम और गुजरात जिलों सहित पंजाब प्रांत के अन्य हिस्सों से भी बड़ी सभाओं की सूचना मिली। इस्लामाबाद और कराची में भी बड़े विरोध प्रदर्शन हुए। ऐसे में शाहबाज कइस तरह से पीएम बनने के बाद स्थिति को नियंत्रित करेंगे ये देखना दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़े - पाकिस्तान के नए PM का भारत से है खास कनेक्शन, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक
Updated on:
11 Apr 2022, 9:52 PM IST
Published on:
11 Apr 2022, 5:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.