राष्ट्रीय

भारत-जापान के बीच बड़ा समझौता: रक्षा से लेकर सेमीकंडक्टर तक कई अहम फैसलों पर बनी सहमति

भारत और जापान ने नई आर्थिक साझेदारी का फ्रेमवर्क लॉन्च किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की पीएम सानाए ताकाइची की वार्ता में रक्षा समझौते, सेमीकंडक्टर, ऊर्जा, क्वांटम टेक्नोलॉजी और 1,000 बायोगैस प्लांट समेत कई अहम फैसले लिए गए।
less than 1 minute read
Jul 02, 2026
India Japan Summit, Narendra Modi, Sanae Takaichi, India Japan Economic Partnership, India Japan Defence Pact,
हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता से पहले जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची का स्वागत करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फोटो: IANS)

India Japan Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के बीच गुरुवार को नई दिल्ली में द्विपक्षीय शिखर वार्ता हुई। बैठक में दोनों देशों ने आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने के लिए आर्थिक साझेदारी का नया फ्रेमवर्क पेश किया। साथ ही सैन्य उपकरणों के संयुक्त विकास के लिए रक्षा समझौता किया गया। इसके अलावा ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के कई फैसले लिए गए।

आर्थिक सुरक्षा के लिए तैयार हुआ साझा रोडमैप

बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और जापान की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं। सांस्कृतिक मूल्यों से लेकर आधुनिक तकनीक तक दोनों देशों की सोच और काम करने का तरीका काफी हद तक एक जैसा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों की सबसे बड़ी ताकत आपसी भरोसा है। मोदी ने बताया कि भारत और जापान ने आर्थिक सुरक्षा के लिए एक साझा रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड मैटेरियल्स जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सप्लाई चेन को मजबूत किया जाएगा ताकि भविष्य में इन अहम क्षेत्रों में किसी तरह की बाधा न आए।

खबर अपडेट की जा रही है….