Heavy Rainfall Alert India August 2025: देश के कई राज्यों में 26 से 30 अगस्त के बीच भारी बारिश होने की संभावना है, विशेषकर गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी हैं।
Heavy Rainfall Alert India August 2025: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 26 अगस्त से 30 अगस्त तक कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rainfall India) की चेतावनी दी है। कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश (Monsoon 2025 India) के साथ तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की संभावना (August Weather Forecast India)भी जताई गई है। गुजरात में 25 अगस्त की रात से ही बारिश का दौर तेज़ हो गया है और यह 28 अगस्त तक जारी रहने की उम्मीद है। राजस्थान में भी कुछ जिलों में तेज़ बारिश आने (IMD Rain Alert) और आंधी चलने की संभावना है। इन राज्यों के लोगों को कम visibility, जलभराव और ट्रैफिक में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। IMD ने इस दौरान संभलकर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि मॉनसून इस बार औसतन से ज़्यादा सक्रिय है।
मौसम विभाग के अनुसार हीकेरल में इडुक्की, वायनाड, मलप्पुरम और कासरगोड समेत 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 26 से 28 अगस्त तक तेज़ बारिश के साथ हवाएं भी चलेंगी, जिनकी रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। तटीय क्षेत्रों के लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम महकमे के मुताबिक महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के मौके पर मौसम बिगड़ सकता है। मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे जिलों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है। पुणे और नासिक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान जन समारोहों और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों में बदलाव की जरूरत पड़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश में 26 और 27 अगस्त को गरज के साथ बारिश और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इससे त्योहारों के आयोजन प्रभावित हो सकते हैं, खासकर विनायक चविथी के दौरान मौसम का अलग मूड नजर आ सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस साल जुलाई में सामान्य से 5% ज़्यादा बारिश हुई थी। अगस्त और सितंबर में भी मॉनसून ज़्यादा सक्रिय रहने की उम्मीद है। यह खेती के लिए फायदेमंद है, लेकिन बाढ़ जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं।
मौसम विभाग (IMD) ने 26 से 30 अगस्त 2025 तक पूरे देश में मौसम लेकर विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
गुजरात: राज्यभर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना। विशेषकर उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
राजस्थान: पूर्वी राजस्थान में तेज़ बारिश और आंधी की चेतावनी। जयपुर, अलवर, भरतपुर और झुंझुनूं जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह।
महाराष्ट्र: मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी बारिश की संभावना। पुणे और नासिक में हल्की से मध्यम बारिश।
आंध्र प्रदेश: उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी। विशाखापत्तनम, श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिलों में विशेष सतर्कता।
दिल्ली-एनसीआर: हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। यातायात प्रभावित हो सकता है, विशेषकर जलभराव वाले क्षेत्रों में।
उत्तर प्रदेश: कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना।
मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
पश्चिम बंगाल और ओडिशा: कोलकाता और भुवनेश्वर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। तटीय क्षेत्रों में समुद्र में हल्की ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
छत्तीसगढ़: रायपुर और बिलासपुर में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना।
नॉर्थ-ईस्ट भारत: असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना। बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बन सकती है।
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह: तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना। समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
कर्नाटक और केरल: बैंगलोर, मैंगलोर और कोच्चि में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। तटीय क्षेत्रों में समुद्र में हल्की ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
तमिलनाडु: चेन्नई और मदुरै में हल्की बारिश की संभावना।
भारी बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें।
बिजली गिरने की आशंका हो तो पेड़ों या खुले इलाकों से दूर रहें।
मछुआरे और तटीय इलाकों में रहने वाले लोग समुद्र में न जाएं।
स्कूल, यात्रा या त्योहारों की योजना बदल सकते हैं।
प्रशासन से मिल कर बचाव के उपायों की जानकारी रखें।