राष्ट्रीय

देश में घट रहे कोरोना के मामले, एक दिन में सामने आए 2.38 लाख केस

भारत में पिछले दो दिनों में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना के कुल 2,38,018 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो सोमवार के मामलों से करीब 20,071 कम है।
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2022, 9:25 AM IST
Omicron Cases
Test for Omicron

देशभर में कुछ राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं परंतु राहत की बात ये है कि कुछ जगहों पर मामलों में गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 38 हजार नए मामले दर्ज किए गए है। सोमवार के 2.58 लाख दैनिक मामलों की तुलना में ये संख्या 7 प्रतिशत कम है। पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान कोरोना के कारण 310 लोगों की मौत हो गई है, जिससे देश में संक्रमण के कारण कुल मृत्यु संख्या 486,761 हो गई है।

कुल मामले 3.75 करोड़

वर्तमान में देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 3.75 करोड़ है जिसमें ओमिक्रॉन वैरिएंट के 8,891 मामले शामिल हैं। ओमीक्रॉन के मामलों में कल की तुलना में आज 8.31 प्रतिशत तेजी देखने को मिली है। बात करें सक्रिय मामलों की तो अब कुल संक्रमणों का 4.62 प्रतिशत है, जबकि कोरोना की रिकवर दर घटकर 94.09 प्रतिशत हो गई है।

इस बीच, देश भर में कुल वैक्सीनेशन कवरेज आज 158 करोड़ डोज को पार कर गया है। पिछले 24 घंटों में करीब 80 लाख वैक्सीन के डोज लगाए गए हैं।

23 जनवरी तक कोरोना की तीसरी लहर का पीक

वैज्ञानिकों द्वारा कोरोना की स्थिति के नवीनतम विश्लेषण से पता चलता है कि भारत में तीसरी लहर की पीक 23 जनवरी को पहुंचेगा। ये भी कहा गया है कि दैनिक मामले 4 लाख के पार नहीं जाएंगे। दिल्ली, मुंबई पहले ही जनवरी के दूसरे सप्ताह में अपने पीक पर पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़े - टीका लाया बड़ी खुशखबरी...तीसरी लहर को इस तरह निपटाया

दिल्ली और मुंबई से गया कोरोना का पीक

कोरोना महमारी की शुरुआत से ही इसपर शोध कर रहे IIT के प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल ने मैथमैटिक्स मॉडल के हवाले से कहा कि कोरोना का पीक दिल्ली और मुंबई में गुजर गया है. यदि आंकड़े देखेंगे तो साफ दिखाई देगा कि दिल्ली और मुंबई में मामले कम हो रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली में बीते 4 दिनों में कोरोना के मामले आधे हो गए हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 12,527 नए मामले दर्ज किए गए हैं। मुंबई में बीते 5 दिनों में कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की गई है। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामले 44 से सीधे 39 हजार पर आ गए हैं, परंतु यहां ओमीक्रॉन ने चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़े - खतरनाक हुई तीसरी लहर, जांच में हर पांचवां व्यक्ति कोरोना संक्रमित

Updated on:
19 Jan 2022, 9:25 AM IST
Published on: