3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खतरनाक हुई तीसरी लहर, जांच में हर पांचवां व्यक्ति कोरोना संक्रमित

कोरोना की तीसरी लहर का कहर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 18 Jan 2022, 2:45 PM IST

omicrons.png

कोरोना की तीसरी लहर का कहर

भोपाल. देश के कुछ हिस्सों में कोरोना की तीसरी लहर कुछ कम हुई है पर मध्यप्रदेश में इसका कहर जारी है. हाल ये है कि प्रदेश में एक्टिव केस 39 हजार के पार हो गए हैं. प्रदेश में महज 17 दिन में कोरोना के केस 58 गुना बढ़ चुके हैं. प्रदेश की राजधानी भोपाल और व्यवसायिक शहर इंदौर में हाल बेहाल हो चुके हैं. यहां जांच करानेवाला हर पांचवां व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिल रहा है.

प्रदेश में जांच में हर 10वां व्यक्ति संक्रमित जबकि इंदौर और भोपाल में जांच करानेवाला हर पांचवां शख्स कोरोना संक्रमित- मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 7154 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं. इस अवधि में कोरोना से दो की मौत भी हुई है. स्थिति इतनी विकट है कि प्रदेश में जांच में हर 10वां व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिल रहा है जबकि इंदौर और भोपाल में तो जांच करानेवाला हर पांचवां शख्स कोरोना संक्रमित मिल रहा है. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 39 हजार 450 पर पहुंच गई है. पॉजिटिविटी दर 9.72% पर जा पहुंची है.

सरकारी आंकडों के अनुसार तीसरी लहर के प्रभावी होने के 17 दिनों में संक्रमण 58 गुना बढ़ गया है. हालांकि एक दिन में 2675 मरीज ठीक भी हुए हैं. प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक भी एक्टिव केस नहीं है. बाकी 51 जिलों में एक्टिव केस हैं. प्रदेश में अब तक 8.45 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 7.95 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि अब तक 10 हजार 547 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं.

सोमवार को प्रदेश के 50 जिलों में नए संक्रमित मिले हैं। इसमें प्रमुख शहरों में सबसे ज्यादा इंदौर में 2106, भोपाल में 1339, जबलपुर में 547 और ग्वालियर में 458 मरीज मिले हैं. इनके अलावा सागर में 307, खरगौन में 169, उज्जैन में 117, रतलाम में 108, विदिशा में 96, रायसेन में 92, रीवा में 92, खंडवा में 89, कटनी में 88, भिंड में 87, सीहोर में 85, शिवपुरी में 81, नरसिंहपुर में 79, अशोकनगर में 76, अनूपपुर में 74, बैतूल में 72, दमोह में 63, शहडोल में 54, दतिया में 53, धार में 53, झाबुआ में 52, होशंगाबाद में 50 संक्रमित मिले हैं.

यह भी पढ़ें : फिर बंद हो सकते हैं स्कूल, ऑनलाइन क्लास के निर्देश