राष्ट्रीय

India-Canada Row: तनाव के बीच भारत सरकार ने कनाडा में फिर शुरू की वीजा सर्विस, 4 कैटेगरी में दी मंजूरी

India-Canada Row : भारत सरकार ने तनाव के बीच कनाडा के लोगों के लिए एक बार फिर से वीजा सेवाएं शुरू की है। वीजा केवल इस समय चार कैटगरी बिजनेस, मेडिकल और कॉन्फ्रेंस वीजा में ही मिलेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2023, 9:18 PM IST
India-Canada Row
India-Canada Row

India-Canada Row : भारत ने कनाडा के साथ राजनयिक संकट के बीच कुछ श्रेणियों के लिए वीजा सेवाएं फिर से शुरू करने की योजना की घोषणा की है। ओटावा में उच्चायोग ने कहा कि वह 26 अक्टूबर से प्रवेश, व्यापार, चिकित्सा और सम्मेलन वीजा के लिए सेवाएं बहाल करेगा। यह घटनाक्रम उभरते राजनयिक संकट के बीच आया है। बता दें कि हाल ही में नई दिल्ली से 40 से अधिक कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया गया था।

प्रवेश वीजा समेत इन श्रेणियों की सेवाएं बहाल

भारतीय अधिकारियों ने एक प्रेस विज्ञप्ति में लिखा कि ओटावा में भारतीय उच्चायोग और टोरंटो और वैंकूवर में इसके महावाणिज्य दूतावासों को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से वीज़ा सेवाओं को निलंबित करने के लिए बाध्य किया गया था। सुरक्षा स्थिति में समीक्षा के बाद इस संबंध में कुछ हालिया कनाडाई उपायों को ध्यान में रखते हुए, वीज़ा सेवाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Bank Holidays: नवंबर में छुट्टी की भरमार, सिर्फ इतने दिन खुलेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट


अधिकारियों ने हालांकि स्पष्ट किया कि उच्चायोग और महावाणिज्य दूतावासों द्वारा आपातकालीन स्थितियों को समाधान जारी रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Explainer: चुनाव में नामांकन दाखिल करने की क्या है योग्यता, एक उम्मीदवार कितनी बार कर सकता नॉमिनेशन?

Published on: