राष्ट्रीय

USAID की फंडिंग रुकने के बाद भारत का पहला ट्रांसजेंडर क्लिनिक हुआ बंद, Elon Musk की प्रतिक्रिया आई सामने

India’s First Transgender Clinic Shuts Down: भारत के पहले ट्रांसजेंडर क्लिनिक को बंद कर दिया गया है। क्या था यह क्लिनिक और क्या है इसे बंद करने की वजह? आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2025, 10:22 AM IST
Mitr Clinic
Mitr Clinic

भारत (India) के पहले बड़े ट्रांसजेंडर क्लिनिक (Transgender Clinic), मित्र क्लिनिक (Mitr Clinic) को बंद कर दिया गया है। मित्र क्लिनिक हैदराबाद (Hyderabad) में स्थित था और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए देश का पहला ऐसा क्लिनिक था, जहाँ उन्हें सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं, हार्मोन थेरेपी पर गाइडेंस और इसके ऑपरेशन, लिंग-परिवर्तन प्रोसेस, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श और एचआईवी/एसटीआई उपचार जैसी सुविधाएं दी जाती थीं।

किस वजह से बंद किया क्लिनिक?

मित्र क्लिनिक को USAID की फंडिंग रोकने के बाद बंद करना पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने USAID समेत दूसरे देशों को दी जाने वाली सभी अमेरिकी आर्थिक सहायता पर 90 दिनों की रोक लगाई हुई है। ट्रंप तो USAID को भी बंद करने के पक्ष में हैं और उनका प्रशासन भी इस दिशा में कार्य कर रहा है। ऐसे में USAID की फंडिंग बंद होने से मित्र क्लिनिक पर भी ताला लग गया है।

कब हुई थी मित्र क्लिनिक की शुरुआत?

एड्स राहत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की आपातकालीन योजना PEPFAR के तहत USAID और जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के बीच पार्टनरशिप के तहत जनवरी 2021 में हैदराबाद में मित्र क्लिनिक की शुरुआत हुई थी। 4 साल के बाद अब इसे बंद कर दिया गया है।

एलन मस्क ने जाहिर की प्रतिक्रिया

मित्र क्लिनिक के बंद होने पर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। एलन ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अमेरिकी टैक्स डॉलर्स का इस्तेमाल इसे फंडिंग देने के लिए किया जा रहा था।"
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मस्क, डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (Department Of Government Efficiency – DOGE) का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसे ट्रंप का भी समर्थन प्राप्त है। इस विभाग का मुख्य काम अमेरिकी सरकार के फिजूल खर्चों को रोकना है।

Updated on:
1 Mar 2025, 10:22 AM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या बारिश से फीकी पड़ेगी अनंत सिंह की बेटी की शादी की रौनक? छोटे सरकार बोले- घुड़दौड़ और महाभोज सब होगा, इंग्लैंड हो या बिहार सबको न्योता है

केरल कांग्रेस में गुटबाजी तेज, कई वरिष्ठ नेताओं ने खरगे से की मुलाकात; CM सतीशन की कार्यशैली पर उठे सवाल

“मजबूरी का गठजोड़”: भाजपा-अकाली दल की नजदीकियों पर सचिन पायलट का बड़ा बयान बोले- पंजाब में बदलाव तय

Bisleri के पानी पर उठे सवाल तो कंपनी ने दी सफाई, कहा- हमारा पानी पूरी तरह सुरक्षित; 90 से ज्यादा टेस्ट से गुजरती है हर बोतल

देश में सूखे से किसान परेशान, लेकिन बासमती उगाने वालों की निकल पड़ी! एक साल में ऐसे बदली कमाई की तस्वीर