राष्ट्रीय

भारत ने UNSC में यूक्रेन में जारी युद्ध को तत्काल रोकने का किया आह्वान

India On Russia-Ukraine: भारत ने रूस-यूक्रेन में जारी जंग को रोकने की बात को दोहराया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में ब्रीफिंग के दौरान कहा है कि ये जंग अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2022, 10:25 PM IST
  EAM S Jaishankar Says India Has 'Powerful Case' To Be Permanent UNSC Member
EAM S Jaishankar Says India Has 'Powerful Case' To Be Permanent UNSC Member

रूस-यूक्रेन में जारी जंग को लेकर भारत बार बार बातचीत के जरिए उसे सुलझाने की बात कहता रहा है और एक बार फिर से उसने अपने इस रुख को दोहराया है। इस बार भारत ने यूक्रेन में जारी जंग को तुरंत रोकने का अह्वान किया है और कहा है कि बातचीत के जरिए इसे सुलझाएं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि इस जंग के कारण दुनियाभर में कई महत्वपूर्ण चीजों का संकट आ गया है।

दरअसल, गुरुवार को भारत अन्य सदस्य देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में शामिल हुआ था। बैठक में परिषद का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री जयशंकर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये परिषद कूटनीतिक का सबसे शक्तिशाली प्रतीक है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ब्रीफिंग के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, "यूक्रेन में जारी संघर्ष अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इसके नतीजे वास्तव में परेशान करने वाले हैं।"

जयशंकर ने SCO शिखर सम्मेलन से इतर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के दौरान यूक्रेन संघर्ष के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, "भारत सभी शत्रुताओं को तत्काल समाप्त करने , बातचीत और कूटनीति के जरिए इसे सुलझाने की बात को दोहराता रहा है। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि ये युद्ध का युग नहीं हो सकता है।"

उन्होंने कहा, "संघर्ष की स्थिति में भी मानवाधिकारों या अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का कोई औचित्य नहीं है। जहां कोई भी ऐसा कृत्य होता है, ये जरूरी है कि उनकी निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से जांच की जाए।"

Updated on:
22 Sep 2022, 10:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम