राष्ट्रीय

91वें स्थापना दिवस पर Indian Air Force को मिला नया झंडा, क्यों मनाया जाता है वायु सेना दिवस

Indian Air Force Day: भारतीय वायुसेना ने कई युद्धों में अपनी प्रगतिशीलता और सामर्थ्य का प्रदर्शन किया है, जैसे कि 1965, 1971 और कारगिल युद्ध में।
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2023, 3:09 PM IST
 indian air force celebrate foundation day know why

भारत में हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day ) मनाया जाता है। यह दिन वायु सेना के उन बहादुर सैनिकों को समर्पित हैं, जो अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हैं। इससाल 91वां वायु सेना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज भारतीय वायुसेना को उसका नया झंडा मिला है। भारतीय वायुसेना ने कई युद्धों में अपनी प्रगतिशीलता और सामर्थ्य का प्रदर्शन किया है, जैसे कि 1965, 1971 और कारगिल युद्ध में। भारतीय वायुसेना के पास परमाणु शक्ति के साथ युद्ध विमान भी हैं, जो देश की आकाशीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कब हुई भारतीय वायु सेना की स्थापना?

भारतीय वायु सेना की स्थापना आज से ठीक 91 साल पहले 8 अक्तूबर, 1932 को औपनिवेशिक शासन के अधीन अविभाजित भारत में वायुसेना की स्थापना की गई। इसने एक अप्रैल 1933 को पहली बार उड़ान भरी। इस एसी फ्लाइट में छह आरएएफ-प्रशिक्षित अधिकारी और 19 सैनिक मौजूद थे। आपको जानकर हैरानी होगी की भारत की वायुसेना द्वितीय विश्व युद्ध में भी शामिल हुई, जिसके लिए किंग जार्ज VI ने सेना को 'रायल' प्रीफिक्स से नवाजा था। हालांकि देश की आजादी के बाद जब भारत गणतंत्र राष्ट्र बना तो प्रीफिक्स को हटा दिया गया।

किसने की भारतीय वायु सेना की स्थापना ?

भारतीय वायु सेना की संस्थापक सुब्रोतो मुखर्जी को माना जाता है। देश को आजादी मिलने के बाद एक अप्रैल 1954 को उन्हें पहला वायु सेना प्रमुख बनाया गया था। वायु सेना का मुख्यालय दिल्ली में है। वहीं, आज भारतीय वायु सेना को उसके 91वें स्थापना दिवस पर नया झंडा मिला है। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने इसका अनावरण किया। भारतीय वायु सेना को उसके 91वें स्थापना दिवस पर नया झंडा मिला है। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने इसका अनावरण किया।

क्यों मनाया जाता है एयर फोर्स डे?

एयर फोर्स डे देश की रक्षा में वायु सेना के समर्पण और भूमिका के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। वायु सेना दिवस पर IAF विभिन्न कार्यक्रमों , एयर शो और प्रदर्शनियों के जरिए अपनी ताकत और क्षमताओं का प्रदर्शन करती है। इस बार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में पांच अक्टूबर को वायु सेना दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल और हवाई प्रदर्शन हुआ। आज यहां पर एशिया का सबसे बड़े एयर शो का आयोजन किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम