राष्ट्रीय

Indian Army: 17,000 फीट की ऊंचाई पर सेना का शक्ति प्रदर्शन, चीन से सटे एरिया में एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल से बरसाई आग

Indian Army: भारतीय सेना ने सिक्किम में 17 हजार फीट की ऊंचाई वाले क्षेत्र में एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) ट्रेनिंग एक्सरसाइज की। चीन के साथ चल रहे सीमा तनाव के बीच भारत ने दोनों देशों से सटे हिस्से में युद्धाभ्यास कर ड्रैगन को अपनी ताकत दिखाई है।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2024, 10:04 AM IST
Indian Army Exercise show
भारतीय सेना ने सिक्किम में 17,000 फीट की ऊंचाई पर किया शक्ति प्रदर्शन

Indian Army: चीन के साथ चल रहे सीमा तनाव के बीच भारत ने दोनों देशों से सटे हिस्से में युद्धाभ्यास कर ड्रैगन को अपनी ताकत दिखाई है। भारतीय सेना ने सिक्किम में 17 हजार फीट की ऊंचाई वाले क्षेत्र में एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) ट्रेनिंग एक्सरसाइज की। बता दें कि पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम की सीमा चीन से लगती है। साथ ही इतनी अधिक ऊंचाई पर किए गए युद्धाभ्यास में थल सेना की त्रिशक्ति कॉर्प्स ने अपनी ताकत दुनिया को दिखाई। भारतीय सेना की तरफ से एक्सरसाइज का वीडियो भी जारी किया गया है। इस वीडियो में सेना की एंटी टैंक मिसाइल हथियार चीन की ओर मुंह कर आग के गोले उगल रहा है। साथ ही इंडियन आर्मी के जवानों को ठंडे, बर्फीले और खराब रास्तों पर जीप चलाकर पहुंचते हुए देखा जा सकता है। त्रिशक्ति कॉर्प्स के एक्सरसाइज का ये वीडियो 1.27 मिनट का है। इसमें आर्मी के जवानों को एक साथ तालमेल बैठाते हुए, दुश्मन के ठिकाने तक पहुंचने और फिर उन्हें निशाना लगाकर खत्म करने की प्रैक्टिस करते हुए भी देखा जा सकता है।

‘युद्ध के हालातों के लिए कर रहें हैं तैयारी’

रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए एक बयान में चीन सीमा के पास हुए एक्सरसाइज में पूरे ईस्टर्न कमांड की मैकेनाइज्ड और इन्फैंट्री यूनिट की मिसाइल फायरिंग टुकड़ियों ने भाग लिया। मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में आगे कहा गया कि लगातार ट्रेनिंग दी जा रही है। युद्ध के हालातों के लिए तैयारी कर रहें हैं। इसमें हिल रहे और रुके हुए टारगेट पर अलग-अलग हथियारों से लाइव फायरिंग की ट्रेनिंग दी गई। मंत्रालय ने कहा कि एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल टुकड़ियों ने घातक ताकत के साथ बख्तरबंद टारगेट को खत्म कर अपनी ताकत को दिखाया है। हथियारों के शानदार प्रदर्शन के जरिए खतरनाक पहाड़ों पर मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

Updated on:
12 Apr 2024, 10:04 AM IST
Published on: