राष्ट्रीय

Middle-East Tensions: भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की, भारतीयों को ईरान यात्रा नहीं करने की सलाह

Iran travel advisory: स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। क्षेत्रीय तनाव और हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के बीच भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा नहीं करने और वहां मौजूद लोगों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी गई है। पूरी जानकारी और हेल्पलाइन नंबरों के लिए पढ़ें।

2 min read
Apr 23, 2026
india-iran
ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। (Photo - IANS)

Iran travel advisory: मध्य-पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच मौजूदा समय में युद्धविराम लागू होने के बावजूद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। ऐसे में भारत और ईरान के बीच कुछ उड़ानों के शुरू होने की रिपोर्टों के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

इसके मुताबिक, भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे हवाई या सड़क मार्ग से ईरान की यात्रा नहीं करें। क्षेत्रीय तनाव के कारण हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध और परिचालन संबंधी अनिश्चितताएं बनी हुई हैं, जिससे ईरान के लिए और वहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन प्रभावित हो सकता है।

भारतीयों को ईरान छोड़ने की सलाह

एडवाइजरी के मुताबिक, वर्तमान में ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को दूतावास के साथ पूर्ण समन्वय करते हुए निर्धारित भूमि सीमा मार्गों के माध्यम से ईरान छोड़ने की सलाह दी गई है।

ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने सहायता और मार्गदर्शन के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल भी जारी किए हैं। इन नंबरों और ईमेल के माध्यम से भारतीय नागरिक दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।

मोबाइल नंबर: +989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359
ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in

अमेरिका ने भी अपने नागरिकों से की अपील

अमेरिकी विदेश विभाग ने भी ईरान में मौजूद अपने नागरिकों से ईरान को छोड़ने की अपनी की है। यह अपील ईरान द्वारा हवाई यातायात सुचारू रूप से चालू किए जाने के बाद आया है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट के मुताबिक, अमेरिकियों से कहा कि वे स्थानीय मीडिया पर नजर रखें। ईरान से बाहर जाने वाली उड़ानों की जानकारी के लिए कमर्शियल एयरलाइंस से संपर्क करें।

होर्मजु स्ट्रेट पर मौजूदा स्थिति

आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच कई मसलों को लेकर अभी भी तनाव बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल के जरिए बताया कि अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया गया है कि होर्मुज में बारूदी सुरंग बिछा रहे छोटे जहाजों को बिना हिचकिचाहट तबाह कर दिया जाए। इसके अलावा बारूदी सुरंग हटाने के काम तो तीन गुना तेजी के साथ काम करने का आदेश दिया गया है।

इसके अलावा अमेरिका ने दावा किया कि होर्मजु स्ट्रेट उसके पूरे नियंत्रण में है। अमेरिकी नौसेना की अनुमति के बगैर कोई भी जहाज यहां से नहीं निकल सकता है।

Updated on:
23 Apr 2026 10:15 pm
Published on:
23 Apr 2026 10:04 pm
Also Read
View All
DSC भर्ती : जगन मोहन रेड्डी का बड़ा आरोप, बोले- अगर झूठ और घोटालों की शक्ल होती तो वह चंद्रबाबू नायडू होते

‘सबके साइन वाला लैटर दिखाओ’, TMC सासंद प्रतिमा मंडल ने बागी सासंदों को दी चुनौती, कहा- मैं दीदी के साथ

क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा? CJP ने आज का दिया है अल्टीमेटम, रिटायर नौकरशाह भी लिख चुके हैं चिट्ठी

रेलवे की बड़ी लापरवाही: एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आई दो ट्रेन, भुवनेश्वर में टला बड़ा हादसा

राष्ट्र निर्माता हैं घर संभालने वाली महिलाएं- बोले सुप्रीम कोर्ट के जज संजय करोल, इनकी सेवा का न्यूनतम मोल भी बताया