23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धरती पर नरक’: भारत पर डोनाल्ड ट्रंप के विवादित पोस्ट पर कांग्रेस की आई प्रतिक्रिया; कहा-मोदी को क्यों लगता है इतना डर

Donald Trump India China Hellhole Controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और चीन को 'नरक' बताने वाले विवादित पोस्ट को साझा करने पर भारत में बवाल शुरू हो गया है। कांग्रेस ने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं, वहीं विदेश मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया दी है। जानें क्या है पूरा 'बर्थराइट सिटीजनशिप' विवाद।

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi and Donald trump

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo - IANS)

Congress on Donald Trump India Hellhole Post: मध्य-पूर्व में ईरान के साथ युद्ध की स्थिति और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, ट्रंप ने रेडियो होस्ट माइकल सैवेज की 'जन्मसिद्ध नागरिकता' (Birthright Citizenship) से जुड़ी एक विवादित पोस्ट साझा की है, जिसमें भारत और चीन की तुलना 'धरती पर नरक' से की गई है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस और आप ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस ने तो इसको लेकर मोदी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए निशाना साधा है।

कांग्रेस ने क्या कहा?

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को 'नरक' (Hellhole) कहा है। यह बयान बेहद अपमानजनक और भारत-विरोधी है। इससे हर भारतीय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह मामला अमेरिकी राष्ट्रपति के समक्ष उठाना चाहिए और कड़ा विरोध दर्ज कराना चाहिए। हालांकि, उनके पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वे ट्रंप के सामने कुछ कहेंगे। ट्रंप ने बार-बार भारत के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की हैं और मोदी चुप रहे हैं। नरेंद्र मोदी एक कमजोर प्रधानमंत्री हैं और पूरा देश इसका खामियाजा भुगत रहा है।'

विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया पर सवाल

जब भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से ट्रंप की 'ट्रुथ सोशल' पोस्ट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'हमने कुछ रिपोर्टें देखी हैं… बस इतना ही कहना चाहूंगा।'

विदेश मंत्रालय की इस संक्षिप्त टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने फिर से हमला बोला, 'ट्रंप भारत को 'नरक' बता रहे हैं और मोदी सरकार की ओर से एक कड़ा बयान तक नहीं दिया जा रहा है। आज जब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने केवल इतना कहा कि 'हमने कुछ रिपोर्ट्स देखी हैं।' सवाल यह है कि नरेंद्र मोदी को ट्रंप से इतना डर क्यों लगता है?'

मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'भारत का अपमान करने से शायद आपको सुर्खियां मिल जाएं, लेकिन भारत को आपकी मंजूरी की कोई जरूरत नहीं है। 140 करोड़ लोगों के इस देश के पास गरिमा, प्रतिभा और सभ्यता की विरासत है। भारत आपकी बयानबाजी से परिभाषित नहीं होगा। भारत को 'नरक' कहना भारत का अपमान नहीं है, बल्कि यह आपके अज्ञान और खोखले अहंकार को बेनकाब करता है।'

क्या है पूरा मामला?

अमेरिका में इन दिनों 'जन्मसिद्ध नागरिकता' (Birthright Citizenship) एक गर्मागर्म बहस का मुद्दा बनी हुई है। इसी संदर्भ में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूढ़िवादी लेखक और रेडियो होस्ट माइकल सैवेज का एक विवादित लेख साझा किया। इस लेख में दावा किया गया है कि मौजूदा अमेरिकी कानून प्रवासियों को अपनी गर्भावस्था के नौवें महीने में अमेरिका आने और स्थानीय कानूनों का फायदा उठाने की अनुमति देता है।

लेख में, जिसे ट्रंप ने साझा किया है, लिखा गया है, 'यहां (अमेरिका में) एक बच्चा पैदा होते ही तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे (प्रवासी) अपने पूरे परिवार को चीन, भारत या दुनिया के किसी भी अन्य नरक से यहां ले आते हैं। यह देखने के लिए आपको ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है; यहां अब अंग्रेजी भी नहीं बोली जाती।' डोनाल्ड ट्रंप द्वारा साझा किए गए इस पोस्ट की भारत में व्यापक स्तर पर आलोचना हो रही है।