राष्ट्रीय

खुशखबरी! त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा: रिटर्न टिकट पर 20% की छूट

Indian Railways festive season ticket discount: रेल मंत्रालय ने 13 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच सफर करने वाले यात्रियों को रिटर्न टिकट पर 20% की छूट देने की घोषणा की है।
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2025, 6:38 PM IST
Indian Railways festive season ticket discount
रेलवे ने त्योहारी सीजन में रिटर्न टिकट पर छूट दी है, यात्रियों की भीड़। (फोटो: IANS.)

Indian Railways festive season ticket discount: रेलवे ने त्योहारी सीजन के मददेनजर यात्रियों के लिए एक राहत भरी योजना की घोषणा की है। अगर कोई यात्री 13 से 26 अक्टूबर के बीच यात्रा करता है और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच उसी ट्रेन और मार्ग से वापसी टिकट (return ticket discount Indian Railways) बुक करता है, तो उसे रेल किराये में 20% की छूट (Indian Railways festive season discount)मिलेगी। यह छूट केवल उन टिकटों पर लागू होगी, जो 14 अगस्त 2025 से बुक किए जाएंगे। हालांकि, यह स्कीम राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी फ्लैक्सी किराया ट्रेनों पर लागू नहीं होगी और केवल कन्फर्म टिकट वालों को मिलेगी। इस तरह यह पर्यटन के लिए भी सुनहरा मौका है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, छूट सिर्फ उन्हीं रेल यात्रियों (Indian Railways October November offer) को मिलेगी, जिन्होंने दोनों तरफ कन्फर्म टिकट बुक करवाए हों और यात्री विवरण दोनों यात्राओं के लिए एक जैसे हों।

केवल मूल किराये पर छूट मिलेगी

वापसी टिकट पर मिलने वाली छूट केवल मूल किराये पर मिलेगी और योजना के अंतर्गत बुक किए गए टिकट रिफंड योग्य नहीं होंगे। साथ ही, आगे और वापसी यात्रा समान क्लास और स्टेशन जोड़ी (origin-destination pair) के लिए ही मान्य होगी।

रेल मंत्रालय का "स्मार्ट मूव"

यात्रियों ने इस योजना का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे रेल मंत्रालय का "स्मार्ट मूव" बता रहे हैं, जिससे पहले से ही यात्रा योजना बनाने वालों को लाभ होगा। वहीं कुछ यात्रियों का कहना है कि ये सुविधा अगर फ्लेक्सी फेयर ट्रेनों में भी मिलती तो और बेहतर होता।

फीडबैक के बाद अन्य सीज़न या रूट्स पर भी लागू होगा

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना का फीडबैक देखने के बाद इसे अन्य सीज़न या रूट्स पर भी लागू किया जा सकता है। साथ ही, यदि रिस्पॉन्स अच्छा रहा तो भविष्य में ऐसी छूट राजधानी और शताब्दी ट्रेनों तक भी विस्तार पा सकती है।

रैवेन्यू मैनेजमेंट स्ट्रेटजी मजबूत होगी

इस योजना से रेलवे को दोहरा फायदा हो सकता है। एक ओर खाली सीटों की भरपाई होगी, दूसरी ओर यात्रियों को ऑफ-सीजन में ट्रेनों की कम बुकिंग से राहत मिलेगी। इससे रेलवे की रैवेन्यू मैनेजमेंट स्ट्रेटजी को भी मजबूती मिलेगी।

Updated on:
9 Aug 2025, 6:38 PM IST
Published on: