राष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने भारतीय छात्रों को खार्किव में बनाया बंधक, पुतिन-मोदी फोन कॉल के बाद रूस का दावा

रूस ने बुधवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि खारकीव में कुछ भारतीय छात्रों को यूक्रेनी सेना द्वारा बंधक बनाया गया है। रूसी पक्ष ने यह भी दावा किया है कि इन छात्रों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। रूस इन छात्रों को तुरंत निकालने के लिए प्रयास कर रहा है।

2 min read
Indian students taken hostage by Ukraine forces, says Russia (PTI Photo)

रूस और यूक्रेन में जंग के बीच भारत के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रूस ने बुधवार को दावा किया है कि खारकीव में कुछ भारतीय छात्रों को यूक्रेनी सेना द्वारा बंधक बनाया जा रहा है। रूस ने ये भी दावा किया है कि यूक्रेन भारतीय छात्रों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। रूस छात्रों की तत्काल निकासी करने के लिए प्रयास कर रहा है। ये दावा रूस ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के फोन कॉल के बाद किया है। वहीं, पुतिन पीएम मोदी से बातचीत में कहा है कि उन्होंने युद्ध क्षेत्र से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक निर्देश दिए हैं।

यूक्रेन ने भारतीय छात्रों को बनाया बंधक

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यूक्रेन पर पर बढ़ते हमले के बीच कहा है कि खारकीव में भारतीय छात्रों के एक बड़े समूह को "बंधक" बनाकर रखा गया है।

एक रूसी सैन्य प्रवक्ता ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "हमारी जानकारी के अनुसार, यूक्रेनी अधिकारी भारतीय छात्रों के एक बड़े समूह को खारकीव में जबरन बंधक बनाकररख रहे हैं। ये वो छात्र हैं जो खारकीव से निकलने की कोशिश कर रहे हैं।"

रूसी सैन्य प्रवक्ता ने कहा, "वास्तव में, उन्हें बंधकों के रूप में रखा जा रहा है ... रूसी सशस्त्र बल भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार हैं। और उन्हें रूसी क्षेत्र से अपने सैन्य परिवहन विमानों या भारतीय विमानों के साथ घर भेजें जाएंगे।"


मानव ढाल बनाकर रूस के खिलाफ कर रहे इस्तेमाल

रूस की तरफ से ये भी दावा किया गया है कि 'जो रूसी टैंक रोके जा रहे हैं उसमें भारतीय छात्रों को ही ढाल बनाया जा रहा है।' रूसियों द्वारा चौंकाने वाला दावा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करने के बाद आया है। पूर्वी यूक्रेनी शहर खारकीव में एक हजार से अधिक भारतीय छात्रों के फंसे होने की खबरें सामने आई हैं।

यूक्रेन ने रूस पर लगाया भारतीय छात्रों को बंधक बनाने का आरोप

इस बीच, यूक्रेन एमएफए ने आरोप लगाया कि भारत, पाकिस्तान, चीन और अन्य देशों के छात्र "रूसी सशस्त्र आक्रमण के बंधक बन गए हैं।


भारत ने खारकीव छोड़ने के लिए जारी की थी Advisiory

सरकारी सूत्रों के अनुसार खारकीव रूसी नियंत्रण में है और छात्राओं को पहले ही रूस की मदद से यूक्रेन की पश्चिमी सीमा पर ट्रेन से भेजा जा चुका है। भारत ने बुधवार को अपने नागरिकों को जल्द से जल्द खारकीव छोड़ने के लिए Advisiory जारी की थी।

गौरतलब है कि भारत की ओर से रूस से ये मांग की गई थी वो भारतीय छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित निकलने में मदद करे। वहीं, रूस का बड़ा भारत के लिए चिंता का विषय बन गया है।

यह भी पढ़े - तो क्या यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में 'न्यूक्लियर बम' इस्तेमाल करेगा रूस?

Updated on:
03 Mar 2022 10:05 am
Published on:
03 Mar 2022 08:00 am
Also Read
View All