महाराष्ट्र के नागपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां इंडिगो एयरलाइंस के यात्री विमान में अचानक धुआं दिखने के बाद अफरा-तफरी मच गई। तकनीकी खराबी के बीच विमान की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई। इससे यात्रियों में घबराहट का माहौल है। बताया जा रहा है, ये विमान अहदाबाद से लखनऊ जा रहा था।
महाराष्ट्र के नागपुर से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अहमदाबाद से लखनऊ जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 7074 की नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई है। इस विमान में धुंआ दिखने के बाद इसे तुरंत नजदीकी एयरपोर्ट पर उतारा गया। जैसे ही विमान में बैठे यात्रियों को इस बात की खबर लगी, वे घबरा गए। हालांकि पायलट ने सूजबूझ दिखाते हुए विमान को नागपुर में सुरक्षित उतार दिया। हालांकि किसी यात्री को चोट लगने की खबर फिलहाल नहीं है और यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल में ले जाया गया है। लेकिन फिर भी तनाव का माहौल बन गया। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के ऊना में सेना के हैलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी की वजह से उसकी आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सबसे पहले पायलट को ही विमान में धुंआ नजर आया। विमान से धुंआ निकलते देख पायलट ने तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद सोमवार को सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर विमान आपतकालीन नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।
यह भी पढ़ें - दिल्ली से दोहा जा रही फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग
मामले की जांच की जा रही
इस विमान में 50 यात्री और 4 स्टाफ मेंबर सवार थे। यानी कुल 54 लोग इस विमान में सवार थे। विमान में धुंआ कैसे उड़ने लगा इसकी जांच के लिए इंजीनियरों की टीम लगातार चांज में जुटी हुई है।
फिलहाल यात्रियों को उनकी सुविधा के मुताबिक नागपुर, दिल्ली, या लखनऊ पहुंचाया जा रहा है। जबकि कुछ यात्रियों ने अपनी आगे की यात्रा भी स्थगित कर दी है।
रांची में भी आई थी तकनीकी खराबी
बता दें कि इससे पहले झारखंड के रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर दो दिन पहले यानी शनिवार को इंडिगो के कोलकाता जाने वाले वाले विमान में उड़ान भरने के दौरान आई तकनीकी खामी की वजह से रद्द करना पड़ा था।
रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद शर्मा के मुताबिक, इंडिगो की सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर कोलकाता जाने वाली उड़ान रवाना हो रही थी, तभी उसका एसी बंद हो गया और तेज आवाज सुनाई दी, जिससे विमान में सवार यात्री घबरा गए थे।
हिमाचल में सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
उधर..हिमाचल से भी बड़ी खबर सामने आई है। यहां के ऊना जिले के उपमंडल गगरेट में भी सेना के एक हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के चलते नकडोह गांव में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पायलट ने हेलिकॉप्टर को रामलीला ग्राउंड में आपातकाल लैंड करया। इसके बाद हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - दिल्ली से जम्मू जा रहा Spicejet का विमान बिजली के खंभे से टकराया, मचा हड़कंप