29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली से दोहा जा रही फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग

कतर एयरवेज ( Qatar Airways ) की दिल्ली से दोहा जाने वाली फ्लाइट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल इस विमान में तकनीकी खराबी के चलते इसके रूट को डायवर्ट कर दिया गया। खास बात यह है कि डायवर्ट कर इस विमान को पाकिस्तान के कराची में उतारा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 21 Mar 2022, 11:17 AM IST

Delhi To Doha Qatar Airways Diverted To Karachi Due To Technical Reasons

Delhi To Doha Qatar Airways Diverted To Karachi Due To Technical Reasons

दिल्ली से दोहा जा रही कतर एयरलाइंस (Qatar Airways) की फ्लाइट की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। दरअसल विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद इसे पाकिस्तान के कराची शहर में उतारा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में धुआं दिखने के बाद यह फैसला लिया गया था। कराची में सभी यात्रियों को उतारकर प्लेन को खाली कराया गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से दोहा जा रही Flight QR579 में करीब 100 यात्री सवार थे।


सोमवार को कुछ तकनीकी खराबी आ गई, जिस वजह से उसे पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है। विमान कंपनी के मुताबिक फ्लाइट में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। फिलहाल विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Good News: जानिए हवाई सेवाओं का समर शेड्यूल

कतर एयरवेज के मुताबिक 21 मार्च को फ्लाइट QR579 दिल्ली से दोहा जा रही थी। हवा में ही उसके कार्गो होल्ड में धुएं के संकेत मिले। इसके बाद हड़कंप मच गया। तुरंत विमान के रूट को डायवर्ट किया गया और इसे पाकिस्तान के कराची शहर में आपातकालीन लैंडिंग का निर्णय लिया गया।


फिलहाल वहां पर विमान सुरक्षित रूप से उतर गया। कुछ ही वक्त में आपातकालीन सेवाएं भी वहां पहुंच गईं और सभी यात्रियों को उतार लिया गया।

यात्री परेशान, साझा की जानकारी

विमान में मौजूद एक यात्री ने भी ट्वीट कर घटना के बारे में जानकारी साझा की है। कतर एयरलाइंस QR579 में सवार यात्री रमेश रालिया के मुताबिक विमान में 100 के करीब यात्री हैं। अधिकतर भारतीय। कईयों की दोहा से आगे की कनेक्टिटिंग फ्लाइट है। लेकिन विमान कराची से कब टेकऑफ करेगा इसकी कोई जानकारी नहीं।


हमें जवाब चाहिए

दिल्ली से दोहा जा रही फ्लाइट को डायर्ट किए जाने पर सवाल भी उठने लगे हैं। तहसीन पूनावाला ने कतर एयरवेज से सवाल किया है। उन्होंने ट्वीट कर पूछा- प्रिय @कतर एयरवेज, फ्लाइट क्यूआर 579 दिल्ली-दोहा को कराची डायवर्ट कर दिया गया है। यात्रियों को इस मोड़ का कारण नहीं पता है और न ही उन्हें भोजन/पानी और स्पष्टीकरण दिया जा रहा है। हमें #पाकिस्तान में प्लेन के लैंड करने के कारण पर जवाब चाहिए।


जांच के आदेश दिए

विमान कंपनी ने आगे कहा कि उनकी ओर से मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा यात्रियों को दोहा पहुंचाने के लिए एक दूसरे विमान की व्यवस्था की जा रही है। कंपनी ने यात्रियों को हुई इस असुविधा के लिए विमान कंपनी ने माफी मांगी है। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती दोबारा ना होने की भी बात कही है।

यह भी पढ़ें - New Flights- आंध्र प्रदेश के लिए यहां से सीधी फ्लाइट, यात्रियों को मिली बड़ी राहत