16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

New Flights- आंध्र प्रदेश के लिए यहां से सीधी फ्लाइट, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

मध्यप्रदेश के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर, आंध्र प्रदेश से बढ़ जाएगी कनेक्टिविटी, यह है अपडेट...।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Geete

Mar 19, 2022

flight.jpg

इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर खत्म होते ही फ्लाइट बढ़ाई जा रही है। वहीं कुछ फ्लाइटों में यात्री नहीं मिलने से इन्हें निरस्त किया जा रहा है या सप्ताह में तीन दिन किया जा रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक कई फ्लाइट्स में बदलाव किया गया है....।

इंदौर से गोंदिया-हैदराबाद-कुन्नूर के लिए उड़ान शुरू होने से प्रदेश के हजारों यात्रियों को लाभ होगा। मध्यप्रदेश सीधे आंध्र प्रदेश से कनेक्ट रहेगा। पिछले सप्ताह ही इंदौर से शुरू हुई इंदौर, गोंदिया हैदराबाद फ्लाइट का अब विस्तार किया जा रहा है। इसे आंध्र प्रदेश के कुन्नूर तक बढ़ाया जा रहा है।

फिलहाल इंदौर से आंध्र प्रदेश के लिए कोई फ्लाइट नहीं है। यह पहली फ्लाइट है, जो इंदौर से सीधे आंध्र प्रदेश को जोड़ रही है। अगले सप्ताह से समर शेड्यूल जारी हो जाएगा। इस कारण फ्लाइट्स की संख्या भी बढ़ जाएगी। अब तक इंदौर एयरपोर्ट से देशभर के लिए 66 उड़ानें हैं। ट्रेवल एजेंसियों के मुताबिक इसी माह से इंडिगो भी जम्मू के लिए उड़ान शुरू कर रहा है। इसके अलावा यात्रियों की संख्या बढ़ने पर दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू और गोवा के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ जाएगी।

एयर इंडिया ने मुंबई के लिए शुरू की फ्लाइट, इंडिगो की दिल्ली के लिए नई उड़ान

इंदौर चेन्नई के लिए उड़ान

इंडिगो की ओर से अक्टूबर में इंदौर-चेनेनई के बीच उड़ान शुरू की गई थी। फरवरी में यह उड़ान बंद हो गई थी।एक मार्च से इसे दोबारा से शुरू कर दिया गया है। लेकिन इसमें फिलहाल कम यात्री मिल रहे हैं। इस कारण इंडिगो ने इस रूट की कुछ उड़ानों को कम कर दिया है।

इंदौर से पुणे फ्लाइट रद्द

इंडिगो की ओर से इंदौर पुणे के बीच देर रात को शुरू की गई उड़ान को भी निरस्त किया जा रहा है। शुक्रवार देर रात को 2.45 बजे आने वाली उड़ान को अचानक निरस्त कर देने से बुकिंग करवा चुके यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।