30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयर इंडिया ने मुंबई के लिए शुरू की फ्लाइट, इंडिगो की दिल्ली के लिए नई उड़ान

दिल्ली के लिए अब पांच फ्लाइट  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 4 Mar 2022, 7:42 AM IST

delhi.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से देश की राजधानी दिल्ली और देश की व्यवसायिक राजधानी मुंबई का सफर और आसान हो गया है. दिल्ली एवं मुंबई जाने के लिए राजधानी भोपाल के राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक-एक अतिरिक्त उड़ानों को बढ़ा दिया गया है. दिल्ली की एक और नई उड़ान शुरु होते ही अब देश की राजधानी जाने के लिए यहां से पांच फ्लाइट हो गई हैं. कोरोना की तीसरी लहर बीतने के बाद एक बार फिर भोपाल से एयर ट्रैफिक बढऩे लगा है. साल के आखिर तक कई अन्य शहरों के लिए कंपनियां नई उड़ानों की घोषणा करेंगी.

शेड्यूल के मुताबिक उड़ान संख्या 6-ई 2249/2029 सुबह 7.55 बजे भोपाल पहुंचेगी, सुबह 8.40 बजे रवाना होगी दिल्ली -इंडिगो की सुबह के वक्त संचालित होने वाली भोपाल-दिल्ली उड़ान दोबारा शुरू की गई है। कंपनी इस रूट पर 180 सीटों वाली ए-320 स्तर की एयर बस चला रही है। शेड्यूल के मुताबिक उड़ान संख्या 6-ई 2249/2029 सुबह 7.55 बजे भोपाल पहुंचेगी। सुबह 8.40 बजे दिल्ली रवाना होगी। इस उड़ान के दोबारा शुरू होने के साथ ही भोपाल से दिल्ली तक यात्रियों को अब पांच उड़ानें मिल सकेंगी।

दिल्ली के लिए यात्रियों की सुविधाएं बढ़ रहीं हैं, इधर भोपाल से मुंबई के लिए भी नई उड़ान शुरू की गई- इनमें इंडिगो की ही अब भोपाल-दिल्ली रूट पर तीन उड़ानें हो गई हैं। इसके अलावा एयर इंडिया भी भोपाल-दिल्ली मार्ग पर दो उड़ानों का संचालन कर रही हैं। इस तरह दिल्ली के लिए यात्रियों की सुविधाएं बढ़ रहीं हैं. इधर भोपाल से मुंबई के लिए भी नई उड़ान शुरू की गई है। ये काम एयर इंडिया ने किया है.

इसी सप्ताह शुरू होगी रायपुर की फ्लाइट
इधर इंडिगो इसी सप्ताह रायपुर-भोपाल उड़ान भी प्रारंभ करने जा रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर केएल अग्रवाल ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर बीतने के बाद एक बार फिर भोपाल से एयर ट्रैफिक बढऩे लगा है। साल के आखिर तक कई अन्य शहरों के लिए कंपनियां नई उड़ानों की घोषणा करेंगी।

यह भी पढ़ें - अप्रैल से शुरू होगी नई वंदे भारत ट्रेन, कम समय में तय करेगी राजधानी दिल्ली की दूरी