30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अप्रैल से शुरू होगी नई वंदे भारत ट्रेन, कम समय में तय करेगी राजधानी दिल्ली की दूरी

तैयार हो गए 44 रैक, ट्रेन का इंटीरियर इसकी बड़ी खासियत  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 27 Feb 2022, 7:55 AM IST

vande_bharat.png

भोपाल. प्रदेश की राजधानी भोपाल से देश की राजधानी दिल्ली के बीच जल्द ही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इसे अप्रैल से शुरू किया जाएगा। इस ट्रेन के प्रारंभ होने से दिल्ली और भोपाल के बीच का सफर कम समय में और आरामदेह होने की उम्मीद जताई जा रही है.

कोरोना संक्रमण काबू में आने के बाद रेलवे ने आगामी ट्रेनों के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है. यह ट्रेन भोपाल से शाम को दिल्ली के लिए रवाना होगी। भोपाल से नई दिल्ली के बीच चलनेवाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस को शाम के समय रानी कमलापति स्टेशन से चलाए जाने की संभावना है.

भोपाल से दिल्ली के बीच हमेशा वेटिंग के हालात रहते हैं। खासतौर पर सीजन के समय भोपाल एक्सप्रेस जैसी ट्रेन में भी सीटें खाली नहीं मिलतीं। यही कारण है कि भोपाल से नई दिल्ली के बीच की इस ट्रेन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इससे दिल्ली जाने वाली लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों जीटी, दक्षिण एक्सप्रेस, शान-ए- भोपाल एक्सप्रेस आदि का लोड भी कम हो सकेगा।

इस ट्रेन के कोचों में खजुराहो मंदिर की कलाकृतियां, भीमबैठिका के शैल चित्रों आदि की झलक के साथ ही सांची के विश्व प्रसिद्ध स्तूप, उदयगिरी की गुफाएं भी देखने को मिलेंगी। मोदी सरकार ने देशभर में अगले तीन सालों में 400 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। इनके लिए कोच फैक्ट्रियों में अब तक 44 रैक बनाए भी जा चुके हैं।

कोच फैक्ट्रियों में तैयार हो रहे रैकों में मात्र फिनिशिंग का काम बचा है, जो मार्च माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। गौरतलब है कि वर्तमान में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, नई दिल्ली से कटरा और नई दिल्ली से वाराणसी के लिए चल रही हैं जिनका फीडबैक बहुत अच्छा है.

स्टापेज कम होने से यह ट्रेन दिल्ली की दूरी औरों की अपेक्षा कम समय में तय करेगी. इसके लिए टाइम टेबल सेट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - कॉपी जांचने के लिए 30000 शिक्षकों की टीम तैयार, ऑनलाइन आएगा बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट