
Breaking: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज इतिहास रच दिया। पीएम मोदी ने भारत (India) के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) का पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए पीएम के तौर पर 4,399 दिन का आंकड़ा पार कर लिया है। पीएम के तौर पर पंडित नेहरू का कार्यकाल 4,398 दिन का था। अब पीएम मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्डे अपने नाम कर लिया है। देश-विदेश से पीएम मोदी को इस रिकॉर्ड के लिए बधाइयाँ मिल रही हैं। अब इटली (Italy) की पीएम जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है।
मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई, जो आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। हाल ही में रोम में फिर से उनसे मिलना और मिलकर एक खास स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की शुरुआत करना खुशी की बात रही है। यह पार्टनरशिप भविष्य की ओर देखते हुए हमारे देशों और लोगों के लिए नए अवसर पैदा करने पर केंद्रित है।"
मई में पीएम मोदी की 5 देशों की यात्रा के अंतिम चरण में वह 19 मई को इटली की राजधानी रोम पहुंचे। रोम में उनकी मुलाकात इटली की पीएम मेलोनी ने उनका शानदार स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी के लिए स्टेट डिनर का भी आयोजन किया गया। दोनों ने द्विपक्षीय मीटिंग भी की, जिसके दौरान दोनों ने भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय संबंधों में मज़बूती पर जोर दिया। पीएम मोदी और मेलोनी ने दोनों देशों के बीच खास स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की भी शुरुआत की, जिससे दोनों देशों के संबंध और मज़बूत होंगे। इसके अलावा डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप, व्यापार को बढ़ाने, IMEC कॉरिडोर, क्लीन एनर्जी, टेक्नोलॉजी, एआई और सुरक्षा सहयोग पर भी दोनों के बीच महत्वपूर्ण समझौते हुए। पीएम मोदी और मेलोनी ने मिलकर कोलोसियम भी देखा। दोनों कोलोसियम में घूमे, कार राइड का आनंद लिया और साथ में सेल्फी भी ली और मिलकर लोकतंत्र के मूल्यों और भविष्य के प्रति साझा दृष्टिकोण पर बात है।