West Bengal Assembly Election Results: पश्चिम बंगाल में रुझानों और चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश समेत 5 राज्यों में आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। हालांकि अब सभी राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणाम (Assembly Election Results) की स्थिति अब लगभग साफ हो गई है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी इतिहास रचने जा रही है। रुझानों के साथ ही चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े आने भी शुरू हो गए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है और राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही नेताओं में भी जश्न का माहौल है।
चुनाव में टीएमसी बुरी तरह पिछड़ गई है। पार्टी के कई मंत्री भी पिछड़ रहे हैं। इसी बीच वर्तमान सीएम ममता बनर्जी के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए हैं।
वोटों की गिनती और टीएमसी के बुरी तरह पिछड़ने के बीच ममता का पहला बयान सामने आया है। ममता ने चुनाव आयोग पर गलत तरीके से काम करने और जिन सीटों पर उनकी पार्टी आगे हैं, वहाँ धीमी गिनती हो रही है। इसके साथ ही ममता ने अपनी पार्टी की जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि वोटों की गिनती अभी जारी है और आखिरी राउंड की गिनती के बाद उनकी ही सरकार बनेगी।