राष्ट्रीय

Budgam Terrorist: जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, जवानों ने घेरा

Budgam Terrorist Operation: जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल युसमर्ग में सेना के जवान और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है।
less than 1 minute read
jammu and kashmir encounter
सेना के जवान (फोटोृ-ANI)

Budgam Terrorist Operation: कश्मीर के बड़गाम जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल युसमर्ग (Yusmarg) के पास से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार आतंकियों को घेर लिया गया है और आसपास के वनक्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

आतंकियों और सेना के बीच हुई गोलीबारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना के जवान और आतंकियों के बीच हुई गोलीबारी में किसी के भी हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है। इसके अलावा आतंकियों की संख्या की पुष्टि भी नहीं हो सकी।

NIA ने की आंतकियों की साजिश नाकाम

इससे पहले 22 अगस्त को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकियों के 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इनमें श्रीनगर, कुपवाड़ा, अनंतनाग, पुलवामा और बड़गाम शामिल थे। जांच में पाकिस्तान स्थित आतंकियों के हैंडलर्स और स्थानीय ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के नेटवर्क की भूमिका खंगाली गई थी। इसी क्रम में आज बड़गाम में सेना और आंतकियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है।

कश्मीरी पंड़ितों को भी मिली थी धमकी

कुछ दिन पहले पाकिस्तानी आतंकी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल (ULC) ने एक सूची जारी की थी। सूची में कश्मीरी पंड़ितों को निशाना बनाने की धमकियां दी गई थीं। इस सूची में लोगों के नाम, पते और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां थी। ULC को प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी संगठन माना जाता है। इस सूची के बाहर आ जाने के बाद भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

कश्मीर में आम जनता को क्यों निशाना बनाया जाता है?

कश्मीर में आम जनता को निशाना इसलिए बनाया जाता है, ताकि उनके मन में डर पैदा किया जा सके। इसी वजह से अक्सर आतंकी दूसरे राज्यों से कश्मीर में काम करने आए लोगों पर हमला करते हैं, उन्हें डराते-धमकाते हैं और राज्य छोड़कर जाने की धमकियां देते हैं।

Updated on:
03 Sept 2026 10:11 pm
Published on:
03 Sept 2026 09:06 pm
Also Read
View All
Nepal Flood 2006: नेपाल में भारत के राजदूत बोले- अगर नेपाल पुनर्निर्माण के लिए मदद मांगता है, तो भारत सकारात्मक प्रतिक्रिया देगा

जेल से बाहर आते ही सत्येंद्र जैन का बड़ा बयान, बोले- ‘यह कथित घोटाला था, सत्ताधारी पार्टी ने केस को तूल देने के लिए रची साजिश’

El Nino: अल नीनो ने पकड़ी रफ्तार, 2027 की शुरुआत तक भीषण गर्मी-बाढ़ और सूखे का बढ़ा खतरा

FCRA संशोधन बिल 2026 पर बनी 31 सदस्यीय JPC, भाजपा सांसद संजय जायसवाल बने अध्यक्ष, जानिए पैनल में कौन-कौन शामिल?

पीएम मोदी और बेल्जियम के पीएम बार्ट डी वेवर की अहम बैठक, UNSC में भारत की दावेदारी को मिला समर्थन, व्यापार दोगुना करने पर जोर