राष्ट्रीय

Jammu Kashmir: पल्हालन पट्टन में ग्रेनेड अटैक, दो CRPF जवान समेत तीन घायल

Jammu Kashmir जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी वारदातें बढ़ रही हैं। हालांकि सुरक्षाबलों की ओर से इन्हें खदेड़ने का अभियान भी तेज हो गया है। इस बीच बारामुला के पलहलान चौक में आतंकी हमला हुआ है। यहां आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2021, 12:57 PM IST
Jammu Kashmir

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर ( Jammu Kashmir ) में आतंकियों का नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हालांकि सुरक्षाबल आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। इस बीच बारामूला के पल्हालन पट्टन से बड़ी खबरें सामने आई है।

यहां ग्रेनेड हमला ( Grenade Attack ) हुआ है, जिस दौरान सीआरपीएफ के 2 नागरिक घायल हो गए। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पलहलान चौक में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने के बाद सीआरपीएफ के दो अर्धसैनिक बल के जवान और एक नागरिक घायल हो गए।

जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी वारदातें बढ़ रही हैं। हालांकि सुरक्षाबलों की ओर से इन्हें खदेड़ने का अभियान भी तेज हो गया है। इस बीच बारामुला के पलहलान चौक में आतंकी हमला हुआ है। यहां आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर ग्रेनेड फेंका।दो जवानों के साथ एक नागरिक को भी छर्रे लगे हैं।

इन सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है। इस बीच हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

वहीं घाटी में आतंकवाद का सफाया जारी है। हाल में श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकियों के मार गिराया। वहीं बीते 36 घंटे में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी ने विशिष्ट इनपुट पर हाइपरोपोरा के पास रिहायशी इलाके को घेर लिया था।
यहां दो आतंकवादियों को फंसा हुआ माना गया, अब दोनों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था। हाल ही में खुफिया एजेंसियों ने घाटी में आतंकी वारदात में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों की लिस्ट तैयार की है।

कुल 38 आतंकियों की जो लिस्ट तैयार की गई है उसमें 27 लश्कर के आतंकी हैं और बाकी 11 जैश ए मोहम्मद से जुड़े हैं। सुरक्षाबल अब चुन- चुनकर इनके सफाए में लगे हैं।

Published on: