30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Naxal Attack In Bihar: गया में नक्सलियों ने पति-पत्नी समेत परिवार के 4 लोगों को सरेआम दी फांसी, घर को बम से उड़ाया

Naxal Attack In Bihar बिहार के गया नक्सलियों ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है। गया से 70 किलोमीटर दूर डुमरिया प्रखंड के मौनवार गांव में माओवादियों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों की हत्या कर दी। इस हत्या के बाद नक्सलियों ने घर को बम से उड़ा दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 14 Nov 2021, 1:13 PM IST

Naxal Attack In Bihar

Naxal Attack In Bihar

नई दिल्ली। बिहार के गया से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के डुमरिया प्रखंड में नक्सलियों ( Naxal Attack In Bihar ) ने चार लोगों की हत्या कर दी। गया ( Gaya ) से 70 किलोमीटर दूर डुमरिया प्रखंड के मौनवार गांव में माओवादियों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों की हत्या कर दी।

चारों को घर के बाहर बने खटाल में फांसी लगा दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए लोगों में एक ही घर के दो पति और उनकी पत्नियां हैं। इसके बाद नक्सलियों ने इनके घर को बम से उड़ा दिया।

यह भी पढ़ेँः Gadchiroli Encounter: मारे गए नक्सलियों में 50 लाख का इनामी मिलिंद तेलतुम्बडे भी ढेर, भीमा-कोरेगांव मामले में था आरोपी

घटना शनिवार रात की है, जब नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नक्सलियों ने इस दौरान एक घर को बम से उड़ा दिया और मोटरसाइकिल में आग लगा दी। मामले में एसएसपी आदित्य कुमार ने कहा, 'नक्सलियों ने यह कायराना हरकत चुनाव में दबिश दिखाने के लिए की है. हत्या उसी जगह हुई है, जहां चार नक्सली एनकाउंटर में मारे गए थे. पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान कर रही है।'

नक्सलियों ने लगाया पर्चा, लिखा- बदला
मारे गए लोगों में सतेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मनोरमा देवी और सुनीता सिंह शामिल हैं। माओवादियों ने इस वारदात के बाद पर्चा लगाया, जिसमें लिखा है कि इंसानियत के हत्यारे, गद्दारों और विश्वासघातियों को सजा ए मौत देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। ये उनके चार साथियों अमरेश, सीता, शिवपूजन और उदय की हत्या का बदला है।

यह भी पढ़ेँः West Bengal: तलाकशुदा बेटी ने ईंट से सिर कुचलकर कर दी पिता की हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

यही नहीं इन माओवादियों ने लिखा- कि आगे भी ऐसी कार्रवाई चलती रहेगी, उन्हें जहर देकर साजिश का शिकार बनाया गया था। घटनास्थल पर लगाया गया पर्चा जन मुक्ति छापाकार सेना, मध्य जोन झारखंड, भाकपा (माओवादी) के नाम से लगाया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत है।