राष्ट्रीय

Jammu Kashmir: कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू, पुलिस ने दी जानकारी

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया क्योंकि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Dec 2024, 8:32 AM IST
Feature image

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कुलगाम जिले के कद्दर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है । पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।" अधिकारियों ने आगे कहा कि तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया क्योंकि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई की।

पहले भी चले अभियान

इससे पहले 23 नवंबर को बारामूला पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ संयुक्त अभियान में बारामूला जिले के कुंजर इलाके में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान मिले विश्वसनीय सुरागों के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किया और ठिकाने को भी नष्ट कर दिया।

Updated on:
19 Dec 2024, 8:32 AM IST
Published on: