राष्ट्रीय

कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या का बदला हुआ पूरा, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया

Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर में आज मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों ढेर कर दिया। ये आतंकी कश्मीरी पंडितों की टारगेट किलिंग में शामिल थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Aug 2022, 7:41 PM IST
Jammu-Kashmir: Security forces took revenge for the murder of Rahul Bhat, killed three terrorists in Budgam
Jammu-Kashmir: Security forces took revenge for the murder of Rahul Bhat, killed three terrorists in Budgam

जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग में मारे गए कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या का बदला सुरक्षाबलों ने ले लिया है। बडगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने लतीफ राथर समेत लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया। लतीफ राथर मुख्य रूप से राहुल भट्ट की हत्या में शामिल था। इसके अलावा अमरीन भट्ट समेत कई आम नागरिकों की हत्याओं भी लतीफ़ की हत्या से बदला पूरा हो गया है।

तीन आतंकियों को मार गिराए जाने पर कश्मीर के अडिश्नल डायरेक्टर जनरल विजय कुमार ने कहा, 'लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए हैं। आतंकियों के शव निकाले जा रहे हैं। मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। ये हमारे लिए एक बड़ी सफलता है।' दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि लतीफ़ और उसके साथी बडगाम में ही हैं जिसके बाद पुलिस ने योजना के तहत इस मुठभेड़ को अंजाम दिया।

बता दें कि इस साल 12 मई को आतंकवादियों ने बडगाम में राजस्व विभाग के एक कर्मचारी कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या कर दी थी। इस हत्या के कारण पूरे देश में आक्रोश बढ़ गया था। जम्मू से लेकर कश्मीर तक विरोध प्रदर्शन तक देखने को मिले थे। यहाँ मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी भी हुई थी। इस हत्या के कुछ दिन बाद ही टीवी कलाकार अमरीन भट की भी बडगाम जिलें में स्थित उनके घर में उनकी गोली मार कर हत्या कर दी थी।

Updated on:
10 Aug 2022, 7:41 PM IST
Published on: