
विस्फोटक, माओवादी साहित्य व अन्य सामग्री बरामद
बीजापुर . बीते 7 अगस्त को मोदकपाल थाना क्षेत्र के बोंगला पंगुर के जंगलों में नक्सल अभियान से जुड़े सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में नक्सली अपना सामान छोड़ भाग गए थे जिसके बाद लगातार इलाके में सर्चिंग जारी रही। मौके से स्वचालित हथियार, विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामाग्री बरामद की गई साथ ही एक घायल माओवादी को पकड़ने में सफलता मिली है। मंगलवार को पुलिस मेस में पत्रवार्ता आयोजित कर जानकारी दी गई।
पत्रवार्ता में आईजीपी सुंदरराज पी, डीआइजी सुशील मिश्रा, एसपी आन्जनेय वार्ष्णेय ने बताया की मद्देड़ एरिया कमेटी के डीव्हीसी नागेश व अन्य 20-25 सशस्त्र माओवादी एकत्रित होने की सूचना मुखबिर से मिली थी।
मुखबिर की आसूचना के अधार पर 6 अगस्त को थाना मोदकपाल के ग्राम बोंगला, पंगुर की ओर डीआरजी, एसटीएफ व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी द्वारा माआवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर माओवादियों द्वारा लगाए गए ताजा टेंट के चिन्ह मिले थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया की अभियान के दौरान माओवादियों के आगे बढने के निशान को देखते हुये पुलिस पार्टी आगे बढ़ी। 7 अगस्त की सुबह 7 बजे बोंगला-पंगुर के जंगलो मे 20-25 माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा सुरक्षित आड़ लेकर माओवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए सचेत किया गया। माओवादियों द्वारा फायरिंग बंद नही करने व लगातार फायरिंग जारी रखने पर पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई से माओवादी जंगल पहाड़ का आड़ लेकर मौके से भाग खड़े हुए । फायरिंग लगभग 30 मिनट चली । फायरिंग रूकने पर पुलिस पार्टी द्वारा सुरक्षित मौके को सर्च करने पर एक एसएलआर रायफल उसकी 29 राउण्ड गोली, एक इंसास रायफल उसकी 4 राउण्ड गोली, एक 303 रायफल उसकी 6 राउण्ड गोली, विस्फोटक, माओवादी साहित्य, माओवादी सामग्री व दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद की गई। मौके से खून के धब्बे व घसिटने के निशान से दो -तीन माओवादियों के मारे जाने की प्रबल संभावना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया की सर्च के दौरान पंगुर के जंगल से एक घायल पुरूष माओवादी को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से एक हेण्ड ग्रेनेड, 5 डेटोनटर, 12बोर बंदूक व 10 राउण्ड गोली बरामद किया गया। पुलिस अधियारियो ने बताया की घायल का इलाज अभी जारी है तथा उपचार के बाद पूछताछ की जाएगी।
पत्रवार्ता के दौरान सीआरपीएफ 229 कमांडेंट प्रेम कुमार, डिप्टी कमांडेंट संजय, एएसपी आदित्य पांडे व डीएसपी स्तर के अधिकारी मौजूद थे।
Published on:
9 Aug 2022, 8:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.