राष्ट्रीय

Jammu Kashmir: पुलवामा में आतंकियों ने फिर बिहारियों को बनाया निशाना, ग्रेनेड हमले में एक की मौत, दो घायल

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में गैर कश्मीरी पर फिर से आतंकियों ने हमला किया है। गुरुवार शाम पुलवामा में आतंकियों ने बिहारी मजदूरों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका। आतंकियों के इस हमले में एक बिहारी मजदूर की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2022, 11:13 PM IST
encounter_jammu.jpg
Jammu Kashmir Terrorists Grenade attack on Bihari Laborers in Pulwama

Jammu Kashmir: रोजी-रोटी के लिए जम्मू कश्मीर में रह रहे गैर कश्मीरी मजदूरों पर आतंकियों ने फिर से हमला किया है। इस हमले में बिहार के एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। खास बात यह है कि आतंकियों का यह हमला जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने की वर्षगांठ से ठीक एक दिन पहले हुई। इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।

दरअसल जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार शाम आतंकियों ने बिहारी मजदूरों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका। आतंकियों के इस हमले में एक बिहारी मजदूर की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक मजदूर की पहचान बिहार के साकवा पारसा निवासी मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई है। जबकि इस हमले में घायल दो मजदूरों की पहचान भी बिहार के रहने वाले मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद मजबूल के रूप में हुई है। घायलों का नजदीकी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

घायलों की हालत स्थिर, पुलिस इलाके में चला रही सर्च ऑपरेशन-
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने इस आतंकी हमले की पुष्टि की। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा जिले के गदूरा इलाके में यह हमला हुआ। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान बिहार के रामपुर निवासी मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद मजबूल के रूप में हुई है, दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

भागलपुर, बांका और अररिया के मजदूरों की पहले जा चुकी जान-
बताते चले कि इससे पहले भी जम्मू कश्मीर में बिहारी कामगारों पर आतंकी हमला हुआ है। इससे पहले बिहार के भागलपुर, बांका और अररिया जिले के मजूदरों की मौत जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में हुई थी। बीते दिनों जम्मू कश्मीर के अलोचीबाग इलाके में भी आतंकवादियों ने एक पुलिस दल पर हमला कर किया था, लेकिन प्रभावी जवाबी कार्रवाई होने पर वे भाग गए थे। वहीं मंगलवार को रामबन जिले में एक पुलिस चौकी पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका था।

Published on: