राष्ट्रीय

Jantar Mantar Protest: दिल्ली में CJP प्रदर्शनकारियों की निहंग सिखों से झड़प, सामने आया वीडियो

CJP Protest update: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर जारी छात्र प्रदर्शन के बीच CJP प्रदर्शनकारियों और निहंग सिखों के बीच झड़प का वीडियो सामने आया है। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
less than 1 minute read
CJP protesters clash with Nihang Sikhs at Jantar Mantar
दिल्ली के जंतर-मंतर पर निहंग सिखों से प्रदर्शनकारियों की झड़प (Screen Grab- ANI)

CJP Protest: नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। गुरुवार अलसुबह से ही हजारों लोग प्रदर्शन स्थल पर जुटे हुए हैं। इसी बीच CJP प्रदर्शनकारियों और निहंग सिखों के बीच हुई झड़प का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष आपस में भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य प्रदर्शनकारियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया और स्थिति को शांत कर दिया। वीडियो सामने आने के बावजूद अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था।

क्या सीजेपी ने बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया?

राष्ट्रीय राजधानी में कथित नीट पेपर लीक को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। CJP और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपना रुख और सख्त कर लिया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व को बातचीत जारी रखने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया, जिसके चलते गतिरोध बरकरार है।

इससे पहले 20 जुलाई को CJP के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगें उनके सामने रखीं, जिनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी शामिल थी। CJP के अनुसार, मंत्री ने आश्वासन दिया था कि इस मुद्दे पर उचित स्तर पर चर्चा की जाएगी।

खबर अपडेट हो रही है..

Updated on:
23 Jul 2026 01:51 pm
Published on:
23 Jul 2026 01:46 pm