राष्ट्रीय

BJP में शामिल होंगे JDU के पूर्व अध्यक्ष RCP सिंह, नीतीश के बारे में कहा- 7 जन्म में नहीं बन सकेंगे प्रधानमंत्री

RCP Singh will join BJP: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ RCP सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। आज उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इस बात की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने अपने पुराने सहयोगी नीतीश कुमार पर जमकर हमला भी बोला।
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2022, 1:52 PM IST
rcp_singh_and_nitish_kumar.jpg
JDU Ex President RCP Singh will join BJP says Nitish Kumar Never be the Prime Minister

RCP Singh will join BJ: बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ने के बाद से शुरू हुई सियासी रस्साकशी थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भी दिग्गज नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बिहार में एनडीए की टूट के सबसे अहम कारण बने जदयू के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह RCP Singh भाजपा में शामिल होंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने आज पटना में मीडिया से बात करते हुए थी।

जदयू के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरसीपी सिंह ने साफ कहा कि मैं बीजेपी ज्वाईन करूंगा। उन्होंने नीतीश कुमार और जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर अपना पक्ष साझा किया। आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की सहमति से ही मैं केंद्र में मंत्री बना था। बता दें कि एनडीए छोड़ने के बाद जदयू की ओर से आरसीपी सिंह पर यह आरोप लगाया जा रहा था कि वो बीजेपी से मिलकर जदयू को तोड़ने की साजिश कर रहे थे।


आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए फिर कहा कि नीतीश कुमार 7 जन्म में भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे। मालूम हो कि आरसीपी सिंह ने जदयू से इस्तीफा देने के दिन भी यहीं बात कही थी। मालूम हो कि आरसीपी सिंह पर मंत्री रहते हुए अकूत संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप लगा था। इस आरोप पर जदयू की ओर जवाब मांगे जाने पर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नीतीश कुमार के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बगैर उनकी मंजूरी के आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। अमित शाह ने भी कहा था कि नीतीश की मंजूरी के बाद भी आरसीपी सिंह केंद्र में मंत्री बने।

Published on:
Also Read
View All
जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान

राहुल गांधी को CM देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, जब दादी संविधान नहीं बदल पाईं तो आप क्या कर लेंगे?

दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर वाले शो को लेकर इंदौर में बम थ्रेट, 3 स्कूलों और महापौर कार्यालय को मिला धमकी भरा ईमेल

मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील पर चिराग पासवान ने CM सम्राट चौधरी का किया समर्थन, कहा- पैसों का नहीं है मामला

JNU प्रोफेसर बिमोल अकोइजम की बर्खास्तगी पर दिल्ली हाईकोर्ट की रोक, 11 छात्राओं ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप