राष्ट्रीय

JDU विधायक गोपाल मंडल ने नगर निगम कर्मियों पर बरसाईं लाठियां, पत्नी से बदतमीजी करने का लगाया आरोप

Bihar News: बिहार के भागलपुर में पीएम मोदी के दौरे को लेकर डीएम डा. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि चार हजार से अधिक पुलिस बलों को व दंडाधिकारी को सुपर जोनल व यातायात व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त किया जाएगा
less than 1 minute read
Feb 20, 2025
JDU MLA Gopal Mandal
JDU विधायक गोपाल मंडल से मारपीट के बाद नगर निगम के JCB ड्राइवर बमबम, सहायक पिंटू और राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार सिंह चोटें दिखाते हुए।

Bihar News: बिहार में आए दिन सत्ता पक्ष के नेताओं की दबंगई की खबरेआती रहती हैं। बिहार सांसद अजय मंडल के बाद अब JDU विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) से जुड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि जहां एक ओर भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर JDU विधायक गोपाल मंडल ने खुलेआम नगर निगम कर्मचारियों पर लाठी-डंडे बरसाए। सरकारी कर्मचारियों से मारपीट के बाद विधायक ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा, 'अगर ज्यादा विरोध किया उन्हें तो मैदान से बाहर भी नहीं जाने देंगे।'

पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की

जब यह घटना घटी, तब अंचलाधिकारी (CO) मौके पर मौजूद नहीं थीं। बाद में घटना की सूचना पाकर वे मौके पर वहां पहुंची। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CO वहां जाकर पूरा मामला दबाने की कोशिश करने लगीं। नगर निगम के घायल कर्मचारियों ने थाने में मामला दर्ज कराने की बात कही। वहीं, दूसरी ओर JDU विधायक गोपाल मंडल ने अपनी करतूत को सही ठहराते हुए दावा किया कि नगर निगम कर्मचारियों की उनकी पत्नी से बहस हो गई।

अगर मैं डंडा चलाता, तो वे....

JDU विधायक गोपाल मंडल ने कहा, 'नगर निगम कर्मचारियों ने मेरी पत्नी से मुंह लगाने की कोशिश की। जब उसने पेड़ की टहनी काटने से रोका, तो वे झगड़ा करने लगे। मैं बीच-बचाव करने गया तभी नगर निगम कर्मी मुझसे भी उलझ गए। मैंने सिर्फ उन्हें धक्का देकर खुद से दूर किया। अगर मैं डंडा चलाता, तो वे गिर नहीं जाते। इसी बीच मोहल्ले की महिलाएं भी वहां आ गईं थीं।

Updated on:
20 Feb 2025 06:40 pm
Published on:
20 Feb 2025 06:40 pm
Also Read
View All
Datia By Election: टिकट न मिलने पर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दतिया जाकर कार्यकर्ताओं से करूंगा बात

पीएम नरेंद्र मोदी क्यों नहीं करते प्रेस कॉन्फ्रेंस? MEA सचिव रुद्रेंद्र टंडन ने दिया जवाब, बोले- वे सीधे लोगों से जुड़ते हैं

Bankipur By Election: ‘हमारा दोष सही, लेकिन बेटा निर्दोष है’, बांकीपुर उपचुनाव से नाम वापस लेने पर पिता का भावुक बयान

आखिर अनिल अंबानी पर क्या है आरोप? अब तक 20,367 करोड़ रुपये की संपत्ति हो चुकी है कुर्क

‘देशवाशियों को विदेश यात्रा करने से किया मना, खुद दो महीने में 11 देशों की यात्रा कर ली’ कांग्रेस ने पीएम मोदी के विदेश दौरों पर किया तंज