29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Pankaj Singh: मां के अंतिम संस्कार के अगले दिन पंकज सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ, बिहार से ये है कनेक्शन

Pankaj Singh: मां के अंतिम संस्कार के अगले दिन पंकज सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ, बिहार से ये है कनेक्शन

Pankaj singh: दिल्ली में बीजेपी की जीत में पूर्वांचलियों का बड़ा रोल रहा है। इस कारण से बिहार से आने वाले पंकज सिंह को पार्टी ने मंत्री बनाया है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 20 Feb 2025, 3:54 PM IST

Pankaj singh

Pankaj singh

Pankaj Singh: दिल्ली के विकासपुरी से बीजेपी विधायक पंकज कुमार सिंह ने गुरुवार को रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली नई सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। पंकज सिंह बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं। पंकज सिंह राजपूत समाज से आते हैं। दिल्ली की नई सरकार में मंत्री बनने की सूचना पर उनके पैतृक गांव ब्रह्मपुर प्रखंड के धरौली में जश्न का माहौल है।

18 फरवरी को मां का हुआ था निधन

बीजेपी विधायक पंकज सिंह की मां का 18 फरवरी को निधन हुआ था और 19 फरवरी को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार हुआ। वहीं 20 फरवरी को पंकज सिंह ने दिल्ली में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 

बक्सर के रहने वाले हैं पंकज सिंह

पंकज सिंह बक्सर के ब्रह्मपुर प्रखंड के रहने वाले MCD के पूर्व कमिश्नर स्वर्गीय राजमोहन सिंह के बेटे हैं। दरअसल, दिल्ली में बीजेपी की जीत में पूर्वांचलियों का बड़ा रोल रहा है। इस कारण बिहार से आने वाले पंकज सिंह को पार्टी ने मंत्री बनाया है।

आपको स्वच्छ और सुंदर यमुना मिलेगी

पंकज सिंह ने कहा कि हम निश्चित रूप से यमुना नदी के निरीक्षण के लिए जाएंगे। आपको स्वच्छ और सुंदर यमुना मिलेगी, बीजेपी आपसे यह वादा करती है। अगले छठ में आपको यह अलग रूप में मिलेगी। हम इसे पहली कैबिनेट बैठक में पारित करेंगे और विकास योजनाओं को लागू करेंगे। हम जल्द से जल्द पीएम मोदी के वादों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि आपको स्वच्छ वातावरण के साथ एक सुंदर दिल्ली मिलेगी। यह निश्चित रूप से किया जाएगा और पूर्वांचल से होने के नाते मैं आपसे वादा करता हूं कि हम आपको स्वच्छ और सुंदर यमुना प्रदान करेंगे।

 पेशे से दंत चिकित्सक है पंकज सिंह

बता दें कि पंकज सिंह पेशे से दंत चिकित्सक हैं। उन्होंने बिहार के बोधगया में मगध विश्वविद्यालय से डेंटल सर्जरी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।  दिल्ली की राजनीति में पंकज सिंह काफी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने दिल्ली नगर निगम में कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में पंकज सिंह ने AAP के महिंदर यादव को 12876 हजार वोटों से हराया।

यह भी पढ़ें-Bihar Congress में बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के बाद अब पार्टी के ये दिग्गज नेता आ रहे बिहार