प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के रूप में नियुक्ति के बाद 20 फरवरी को कृष्णा अल्लवारू बिहार आएंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी तीन दिसवीय पटना दौरे पर रहेंगे। दरअसल, कांग्रेस को भी पता है कि राजद से सीटें प्राप्त करना उसके लिए आसान नहीं है। इसलिए कांग्रेस अभी से ही अपने बड़े नेताओं को बिहार भेज रही है। कांग्रेस के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) ने यह संदेश दे दिया है कि उसके लिए क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कितना जरूरी है। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।