Bihar Politics: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी पारा गर्म हो गया है। इसी बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी को बड़ी चुनौती दी है। उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर भाजपा में हिम्मत है तो वो विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार को सीएम चेहरा घोषित करके लड़े।