राष्ट्रीय

झारखंड में पांच नक्सली पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 25 लाख का इनामी नक्सली कमांडर गौतम पासवान भी मारा गया

Jharkhand’s Chatra Five hardcore Maoists died सोमवार सुबह झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत लावालौंग थाना क्षेत्र में पुलिस संग मुठभेड़ में कम से कम पांच हार्डकोर माओवादी नक्सली मारे गए।  

2 min read
झारखंड में पांच नक्सली पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 25 लाख का इनामी नक्सली कमांडर गौतम पासवान भी मारा गया

झारखंड पुलिस को सोमवार सुबह एक बड़ी सफलता मिली। सोमवार सुबह झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत लावालौंग थाना क्षेत्र में पुलिस संग मुठभेड़ में कम से कम पांच हार्डकोर माओवादी नक्सली मारे गए। इनमें दो 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली हैं। इनमें एक 25 लाख का इनामी और बिहार व झारखंड पुलिस के लिए लंबे समय से वांटेड नक्सली कमांडर गौतम पासवान भी शामिल है। बाकी दो नक्सली पर भी पांच लाख का इनाम है। जंगली इलाके में हुई इस मुठभेड़ के बाद पुलिस सर्च अभियान चला रही है। जिसमें कई एके.47 और इंसास राइफलों के अलावा बड़ी संख्या में हथियार, बम-बारूद की बरामदगी हुई है। एसपी राकेश रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि, पांच नक्सली मारे गए हैं और अभियान जारी है। अभियान में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, आईआरबी के साथ.साथ पलामू और चतरा के जिला बल के दस्ते शामिल हैं। चतरा एसपी राकेश रंजन भी मौके पर कैंप कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि, मारे गए नक्सलियों की संख्या पांच से भी ज्यादा हो सकती है। पूरे इलाके की तलाशी के बाद पूरी जानाकरी सामने आ पाएगी।

तीन घंटे तक फायरिंग, नक्सली हुए फरार

बताया गया कि चतरा जिला पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां पलामू जिले से सटे लावालौंग थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। इसी दौरान जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस और अर्धसैन्य बल के जवानों ने भी मोर्चा लेकर फायरिंग की। दोनों तरफ से लगातार लगभग तीन घंटे तक फायरिंग होती रही। अंततः पुलिस को भारी पड़ता देख ज्यादातर नक्सली फरार हो गए।

पांच नक्सलियों के शव बरामद

तलाशी में अब तक पांच नक्सलियों के शव बरामद होने की सूचना है। इनके नाम हैं .. 25 लाख का इनामी नक्सली गौतम पासवान, अजीत उरांव उर्फ चार्लीस, अमर गंझू उर्फ धीरू, नंदू उर्फ अजय यादव और संजीत भुइयां उर्फ सागर। हालांकि इनकी पहचान की आधिकारिक तौर पर फिलहाल पुष्टि नहीं की गई है।

अभियान में शामिल हैं पलामू और चतरा के जिला बल के दस्ते

अभियान में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन जैपए आईआरबी के साथ.साथ पलामू और चतरा के जिला बल के दस्ते शामिल हैं। चतरा एसपी राकेश रंजन भी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

Updated on:
03 Apr 2023 02:48 pm
Published on:
03 Apr 2023 02:46 pm
Also Read
View All