31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में पेट्रोल डालकर आग लगाई आठ जख्मी, रेलवे ट्रैक पर तीन लाश बरामद, NIA ने जांच शुरू की

Alappuzha Kannur Executive Express Train केरल के कोझिकोड में चलती अलप्पुझा कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में एक व्यक्ति ने अपने साथी यात्रियों पर पेट्रोल फेंका कर आग लगा दी। पर सूचना के बाद जब पुलिस ने रेलवे ट्रेक की तलाश शुरू की तो उन्हें तीन लाश मिली। अब आग और लाश का रिश्ता पुलिस तलाश रही है... मामला कुछ संदिग्ध है... एनआईए ने घटना की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। साथ ही राज्य के पुलिस प्रमुख अनिल कांत दुर्घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Apr 2023, 12:31 PM IST

kozhikode_kerala.jpg

ट्रेन में पेट्रोल डालकर आग लगाई आठ जख्मी, रेलवे ट्रैक पर तीन लाश बरामद

केरल के कोझिकोड में चलती अलप्पुझा कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार को एक व्यक्ति ने यात्रियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसमें महिलाओं सहित आठ लोग जख्मी हो गए। अधिकारियों के अनुसार, घायलों की स्थिति गंभीर नहीं है। इस घटना की सूचना होने के बाद जब रेलवे अफसर रेलवे ट्रेक की जांच कर रह थे तो तीन लोगों की लाश बरामद की गई। एएनआई के अनुसार, कोझिकोड जिले में एलाथुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में आग लगने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई। मौके पर फोरेंसिक विशेषज्ञ मौजूद हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। रविवार रात लगभग 9.45 बजे अलप्पुझा कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन की की डी1 बोगी में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक व्यक्ति ने अपने साथी यात्रियों पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने महिला सहित कुछ यात्रियों के साथ झड़प के बाद एक महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। एएनआई के अनुसार, डी 1 कोच में मौजूद एक यात्री लतीश ने बताया कि, लाल शर्ट पहने एक व्यक्ति ने पहले पेट्रोल छिड़का और फिर माचिस जलाई। इससे कोच में आग लग गई। जिससे कम से कम आठ लोग जख्मी हो गए। आरोपी फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। NIA ने घटना की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। साथ ही राज्य के पुलिस प्रमुख अनिल कांत दुर्घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।

तीन घायलों की पहचान, आरोपी की तलाश शुरू

जख्मी लोगों में से कुछ की पहचान प्रकाश, रूबी और ज्योतिंद्रनाथ के रूप में हुई है। ये सभी कन्नूर के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। अन्य घायलों के नाम फिलहाल पता नहीं चल सके हैं। आग लगने के बाद हुए हंगामे में आरोपी फरार हो गया। पुलिस जोर शोर के साथ आरोपी की तलाश कर रही है।

रेलवे ट्रैक पर मिली तीन लाश

आगजनी की घटना के बाद, ट्रेन से कुछ यात्रियों के लापता होने की जानकारी मिली। सिटी पुलिस ने रेलवे ट्र्रैक पर तलाशी ली। तलाशी में तीन लाश बरामद की गई। मृतकों में एक महिला, बच्चा और अधेड़ उम्र का शख्स है। पुलिस को आशंका है कि, आग देखकर उन्होंने चलती ट्रेन से कूदने की कोशिश की होगी, जिससे उनकी मौत हो गई। पर मामला अभी संदिग्ध है। पुलिस आग और लाश के रिश्तों को अभी कनफर्म नहीं कर सकी है।

हमले की वजह स्पष्ट नहीं - पुलिस अधिकारी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, जांच अब उस व्यक्ति पर केंद्रित है। जिसने यात्रियों पर बेतरतीब ढंग से हमला किया था। अधिकारी ने कहा कि, यह गंभीर मामला है और उनके हमले की वजह स्पष्ट नहीं है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी का सुबूत

सोमवार सुबह सीसीटीवी फुटेज में उस व्यक्ति को बाइक पर सवार होकर करीब 50 मीटर दूर दिखाया गया, जहां से उसने ट्रेन से छलांग लगाई थी। मौके से एक बैग और एक स्विच ऑफ मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बैग में पास के तिरुवनंतपुरम और कन्याकुमारी के स्थानों के बारे में अंग्रेजी और हिंदी में एक नोट के साथ कागज का एक टुकड़ा था। उसमें एक जोड़ी कपड़ाए चश्मा और पेट्रोल की बोतल भी थी।