राष्ट्रीय

पत्नी और बच्चों को गांव में दौड़ा-दौड़ा कर मारा, फिर थाने में जाकर किया ये काम

झारखंड के साहिबगंज जिले में एक शख्स ने पारिवारिक क्लेश से तंग आकर अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति ने तीनों का गला काट दिया।
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2025, 7:02 PM IST
Jharkhand crime
काल्पनिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- Patrika.com)

झारखंड के साहिबगंज जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक क्लेश से तंग आकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों का कत्ल कर दिया। मामला जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव का है। यहां एक शख्स ने जमीनी विवाद के चलते अपनी पत्नी और बेटा - बेटी की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। तीनों पीड़ितों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद हत्यारे शख्स ने पुलिस स्टेशन जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

17 साल के बेटे और 13 साल की बेटी का गला काटा

आरोपी की पहचान बजल हेम्ब्रम के रूप में की गई है। प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार, हेम्ब्रम का अपनी निर्मला से एक जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी बात से गुस्सा होकर हेम्ब्रम ने 40 वर्षीय निर्मला और 17 साल के अपने बेटे बाबू के साथ साथ 13 साल की बेटी सुनैना को मौत के घाट उतार दिया। उसने तीनों पर धारदार हथियार से कई वार किए जिसके चलते मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

गांव में दौड़ा - दौड़ा कर मारा

हेम्ब्रम के पड़ोसियों के अनुसार, जब उसने अपनी पत्नी और बच्चों को मारने की कोशिश की तो वह बचने के लिए घर से बाहर भागे। लेकिन हेम्ब्रम ने उनका पीछा किया और फिर तीनों को गांव दौड़ा - दौड़ा कर मारा। बेरहमी से अपने परिवार को मार डालने के बाद हेम्ब्रम ने तालझारी थाना जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तुरंत हेम्ब्रम को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर तीनों शवों को अपने कब्जे में लिया। शवों पर कई गहरे और गंभीर घाव पाए गए है, जो इस हमले की नृशंसता को दर्शाते है।

मृतकों के शरीर पर गंभीर घाव

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना स्थल से सबूत एकत्र किए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी है। मृतकों के शरीर पर कई गहरे और गंभीर घाव पाए गए हैं, जिससे हमले की नृशंसता का अंदाजा लगाया जा सकता है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही पूरा सच सामने आ सकेगा।

Updated on:
6 Aug 2025, 7:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Odisha Crocodile Attack: जबड़े में थी जान, फिर भी नहीं हारी हिम्मत: मगरमच्छ की आंखों में उंगली गड़ाकर बचाई अपनी जान

Gudiyam Caves: तमिलनाडु की गुफा में मिला प्राचीन रहस्य! 11.87 मीटर लंबी सुरंग इंसानी हाथों से बनी होने के संकेत

कुलगाम में सुरक्षाबलों ने LeT कमांडर लतीफ भट को मार गिराया, जान बचाने के लिए मस्जिद में छिपा था, CRPF जवानों पर हमले का था मास्टरमाइंड

39 साल बाद लगातार तीन चक्रवातों का निशाना बना आंध्र तट, IMD के वैज्ञानिकों ने बताया अल-नीनो और हिंद महासागर डाइपोल का असर

महिला ब्लैकमेलर गैंग: भोपाल से चार युवतियां गिरफ्तार एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ से भी वसूली